अनसूया मेला शुरू, मंडल गेट पर लगा ध्याणियों और निसंतान दंपत्तियों का जमघट–

by | Dec 17, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

अनसूया मेला शुरू, मंडल गेट पर लगा ध्याणियों और निसंतान दंपत्तियों का जमघट– 

गोपेश्वर। दो दिवसीय अनसूया मेला शुक्रवार से शुरू हो गया है। विभिन्न गांवों से अनसूया गेट पर पहुंची देव डोलियों ने अपने भक्तों को दर्शन दिए। इस दौरान भक्तों ने अपनी आराध्य देवियों को श्रृंगार सामग्री और चुनरी भेंट की। अनसूया गेट पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने अनसूया मेले का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि जल्द ही अनसूया माता का मंदिर सड़क से जुड़ जाएगा, शासन से सड़क की स्वीकृति मिल चुकी है। गोपेश्वर-चोपता-ऊखीमठ हाईवे पर मंडल में बणद्वारा गांव की ज्वाला देवी, देवलधार की ज्वाल्पा देवी, खल्ला गांव से अनसूया माता, कठूड़ से मां भगवती और सगर गांव से मां भगवती की डोलियां अपने-अपने क्षेत्र से पहुंची। यहां ढोल-दमाऊं की थाप पर देवी की डोलियों ने नृत्य किया और अपने भक्तों को आशीर्वाद दिया। यहां पहुंचे सैकड़ों श्रद्घालुओं ने मां भगवती को श्रृंगार सामग्री भेंट की। सिरोली गांव में मां भगवती की पूजा-अर्चना की गई। यहां ग्रामीणों द्वारा सामूहिक अर्घ्य लगाया गया। इसके बाद करीब पांच किलोमीटर की पैदल चलकर माता की डोलियां प्राचीन अनसूया मंदिर में पहुंची। माता की डोलियों के साथ कई बरोही (निसंतान दंपत्ति) भी अनसूया माता मंदिर पहुंचे। बरोही अनसूया मंदिर के सभा मंडप में संतान कामना के लिए रातभर तप करेंगे। कड़ाके की ठंड में भी श्रद्घाओं का उत्साह बना रहा। संकल्प अभियान के संयोजक मनोज तिवारी व अन्य स्वयं सेवकों ने मंडल बाजार से लेकर आस्था पथ पर श्रद्घालुओं को स्वच्छता और नशामुक्ति के लिए प्रेरित किया। कई लोगों की ओर से पांच किलोमीटर आस्था पथ पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। अनसूया माता मंदिर में श्रद्घालु रात्रि जागरण कर भजन-कीर्तन का आयोजन भी करेंगे। शनिवार को देव डोलियों की ‌पूजा-अर्चना होगी और बरोहियों को प्रसाद ‌वितरित किया जाएगा। इसके बाद मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 

Latest News

चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर...

चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू-- गोपेश्वर, 08 अगस्त...

चमोली: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

जेपी कंपनी के सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा-- गोपेश्वर, 09...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...

विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स पहुंचाकर सामाजिक दायित्व निभा रहा रूद्र सेवा संघ–

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहल, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर कर रहे फर्स्ट एड बॉक्स...

चमोली: बदरीनाथ विधानसभा में उक्रांद का डोर-टू-डोर अभियान शुरू–

माणा, बदरीनाथ और बामणी गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का...

जनसुरक्षा सर्वोपरि: श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित–

भूस्खलन, मार्ग की संवेदनशील स्थिति एवं गौण्डारट्रॉली के मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल...

चमोली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक–

गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस और...
error: Content is protected !!