जोशीमठ। सीमांत क्षेत्र जोशीमठ में ऊर्जा निगम उपखण्ड अधिकारी कार्यालय जोशीमठ में विद्युत उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से , विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच कर्णप्रयाग मण्डल द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर जोशीमठ ब्लॉक के अंतर्गत सीमांत क्षेत्र झेलम, रिंगि, रैणी, जुम्मा, सुराई ठोटा, उर्गम, पांडुकेश्वर आदि ग्रामीण उपभोक्ताओं के अलावा जोशीमठ नगर क्षेत्र से अनेकों उपभोक्ताओं ने उपभोक्ता अदालत के सदस्यों के समक्ष अपनी समस्या रखी । इस अवसर पर उपभोक्ता सदस्य शशि भूषण मैठाणी ने अपने संबोधन में उपभोक्ताओं को विस्तार से उनके अधिकारों की जानकारी दी और कहा कि मंच के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करने से पहले आप कभी भी अपनी समस्या से स्थानीय अधिकारियों को अवगत कराएं और फिर समस्या का समाधान जब विभागीय स्तर पर न हो तो तब तुरन्त उपभोक्ता अदालत में अपनी शिकायत दर्ज करें । उपभोक्ता अदालत शत प्रतिशत मामलों का निपटारा एक निश्चित समय सीमा के अंतर्गत करती है । विधि सदस्य संतोष डिमरी ने कहा कि शिकायत दर्ज जरूर करें लेकिन उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना जरूरी है । मंच के सम्मुख बहुत से ऐसे मामले हैं जिन्हें उपभोक्ता बिना परेशान हुए अपने स्तर पर ही विभाग के संज्ञान में देकर निराकरण करवा सकता है लेकिन समस्या तब उतपन्न हो जाती है जब अपने अधिकारों की जानकारी ही नही होती है । जोशीमठ व्यापार मण्डल का एक शिष्टमंडल भी अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, महामंत्री जय प्रकाश भट्ट, कोशाध्यक्ष कन्हैय्या लाल शाह के नेतृत्व में विद्युत से जुड़ी अपनी समस्याओं को लेकर उपभोक्ता अदालत के सदस्यों से मिला । व्यापारियों ने लिखित रूप से शिकायत दर्ज करते हुए मंच को अवगत कराया कि विभाग द्वारा नगर क्षेत्र में बिना पूर्व सूचना के ही अचानक से विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है जिससे उपभोक्ताओं को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है ।
जोशीमठ में जागरुक उपभोक्ताओं ने अदालत के सामने रखी समस्याएं, कई गांवों से पहुंचे थे ग्रामीण-
by laxmi Purohit | Jul 20, 2021 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

Latest News
चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...
जिलाधिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...
राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...
एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...
नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...
उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...
मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिलाधिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...
जिलाधिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...
पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
