जोशीमठ में जागरुक उपभोक्ताओं ने अदालत के सामने रखी समस्याएं, कई गांवों से पहुंचे थे ग्रामीण-

by | Jul 20, 2021 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

जोशीमठ। सीमांत क्षेत्र जोशीमठ में ऊर्जा निगम उपखण्ड अधिकारी कार्यालय जोशीमठ में विद्युत उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से , विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच कर्णप्रयाग मण्डल द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर जोशीमठ ब्लॉक के अंतर्गत सीमांत क्षेत्र झेलम, रिंगि, रैणी, जुम्मा, सुराई ठोटा, उर्गम, पांडुकेश्वर आदि ग्रामीण उपभोक्ताओं के अलावा जोशीमठ नगर क्षेत्र से अनेकों उपभोक्ताओं ने उपभोक्ता अदालत के सदस्यों के समक्ष अपनी समस्या रखी । इस अवसर पर उपभोक्ता सदस्य शशि भूषण मैठाणी ने अपने संबोधन में उपभोक्ताओं को विस्तार से उनके अधिकारों की जानकारी दी और कहा कि मंच के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करने से पहले आप कभी भी अपनी समस्या से स्थानीय अधिकारियों को अवगत कराएं और फिर समस्या का समाधान जब विभागीय स्तर पर न हो तो तब तुरन्त उपभोक्ता अदालत में अपनी शिकायत दर्ज करें ।  उपभोक्ता अदालत शत प्रतिशत मामलों का निपटारा एक निश्चित समय सीमा के अंतर्गत करती है । विधि सदस्य संतोष डिमरी ने कहा कि शिकायत दर्ज जरूर करें लेकिन उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना जरूरी है । मंच के सम्मुख बहुत से ऐसे मामले हैं जिन्हें उपभोक्ता बिना परेशान हुए अपने स्तर पर ही विभाग के संज्ञान में  देकर निराकरण करवा सकता है लेकिन समस्या तब उतपन्न हो जाती है जब अपने अधिकारों की जानकारी ही नही होती है । जोशीमठ व्यापार मण्डल का एक शिष्टमंडल भी अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, महामंत्री जय प्रकाश भट्ट, कोशाध्यक्ष कन्हैय्या लाल शाह के नेतृत्व में विद्युत से जुड़ी अपनी समस्याओं को लेकर उपभोक्ता अदालत के सदस्यों से मिला । व्यापारियों ने लिखित रूप से शिकायत दर्ज करते हुए मंच को अवगत कराया कि विभाग द्वारा नगर क्षेत्र में बिना पूर्व सूचना के ही अचानक से विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है जिससे उपभोक्ताओं को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है ।  

Latest News

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
error: Content is protected !!