अब बिरही में सक्रिय हुआ भालू, गौशाले तोड़कर चार मवेशी मारे–

by | Dec 19, 2021 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments

क्षेत्र में भालू की दहशत, ग्रामीणों ने क्षेत्र में पिंजरा न लगाए जाने पर दी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी– 

चमोली। अब भालू बिरही क्षेत्र में सक्रिय हो गया है। शुक्रवार और शनिवार रात को भालू ने यहां चार गौशालाएं तोड़कर वहां बंधे मवेशियों को मार दिया है। मौके पर ‌पहुंचे वन अधिकारियों को एक मवेशी की मौके पर सिर्फ हड्डियां ही बरामद हुई हैं। भालू ने बिरही गांव में रामकृष्ण चमोला, रजनी देवी, पान सिंह रावत आर रुक्मणी देवी की गौशाला को तोड़कर वहां बंधे मवेशियों को मार दिया है।  

बिरही गांव की वन सरपंच उमा सती और तारा दत्त थपलियाल का कहना है कि क्षेत्र में भालू के आतंक से दहशत फैली हुई है। भालू क्षेत्र में घूम रहा है, लेकिन वन अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जब भालू क्षेत्र में सब मवेशियों को मार देगा, तब वह आदमखोर भी बन सकता है। वन विभाग को क्षेत्र में पिंजरा लगाकर इस आतंकी भालू को पकड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि भालू को पकड़ने के लिए क्षेत्र में ‌जल्द पिंजरा नहीं लगाया गया तो क्षेत्रीय जनता जिला मुख्यालय पर आंदोलन शुरू कर देगी। उन्होंने कहा कि भालू की डर से ग्रामीण रातभर सो भी नहीं पा रहे हैं।  

Latest News

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...

बदरीनाथ धाम बनेगी विश्वस्तरीय तीर्थ नगरी, मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा, कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा...

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच–

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच...

चमोली: भोजन माताएं 29 को करेंगी जिला ​शिक्षाअ​धिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन, रणनीति बनीं–

गोपेश्वर में आयोजित यूनियन की बैठक में संकुल स्तर पर प्रभारी किए नियुक्त-- गोपेश्वर, 06 जून 2026:...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...
error: Content is protected !!