सॉफ्टवेयर बदलने के खिलाफ बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन–

by | Dec 20, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

सहकारिता मंत्री के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, बैंक को पीछे धकेलने का लगाया आरोप–

 गोपेश्वर। पिछले एक सप्ताह से जिला सहकारी बैंक चमोली में सॉफ्टवेयर बदलने के खिलाफ कर्मचारियों ने सोमवार को भी प्रधान कार्यालय गोपेश्वर समेत अन्य क्षेत्रों के बैंकों में भी प्रदर्शन और धरना दे कर अपना विरोध दर्ज किया। इस दौरान सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत के विरोध में भी नारेबाजी की गई। को-ऑपरेटिव बैंक इंपलाइज यूनियन चमोली की ओर से सहकारी बैंक चमोली में सॉफ्टवेयर बदलने के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है। सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष भुवन चंद्र ‌नौटियाल ने अधिकारी और कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन कर बैंक प्रबंधन से शीघ्र मामले में हस्तक्षेप की पैरवी की है। इधर, यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि बैंक में अब तक जो सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किया जा रहा है उसकी सेवाएं बेहतर हैं। देश के अधिकांश व्यावसायिक बैंक इसी सॉफ्टवेयर को अपना रहे हैं। लेकिन यहां पर ऐसे कंपनी के सॉफ्टवेयर को ले लिया गया है जिनको बैंकिंग क्षेत्र का कोई अनुभव नहीं है। इससे बैंकिंग व्यवस्था पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। इस मौके पर जीएस खत्री, अमित शाह, रोहित मारवाड़ी, शैलेंद्र रावत, जगदीप फरस्वाण, गौरव चंद्र, नीरज बिष्ट, शशि, कमलेश, अमित सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। 

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!