जनजातीय समूहों को उत्पादों के विपणन के बारे में दी जानकारी–

by | Dec 22, 2021 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

उत्पादों के सैंपल एकत्रित के लिए ट्राइफेड की ओर से की गई कार्यशाला–

गोपेश्वर। ट्राइफेड संगठन द्वारा बुधवार को विकास खंड सभागार में एनआरएलएम समूहों के पंजीकृत जनजातीय समूहों की कार्यशाला आयोजित की गई। जनजातीय समूहों के उत्पादों के सैंपल एकत्रित करने के लिए आयोजित कार्यशाला में जनजातीय समूहों को उनके उत्पादों के विपणन के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

ट्राइफेड के क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून से आए मार्केटिंग अधिकारी चमल लाल और उप प्रबंधक भोला शंकर बताया कि ट्राइफेड राष्ट्रीय स्तर का शीर्ष संगठन है। यह संगठन जनजातीय मंत्रालय के अधीन आता है। संगठन के देश में १४५ शोरूम और ५२ हजार वन धन विकास केंद्र हैं। उत्तराखंड में १२ केंद्र संचालित हैं। चमोली जिले के नीती में वन धन विकास केंद्र के लिए १५ लाख रुपये की धनराशि दी गई है। शिल्पकारों के उत्पाद स्थानीय जनधन केंद्र के माध्यम से ट्राइफेड को उपलब्ध कराए जाते हैं। उत्पादों की ब्रांडिंग और पैकेजिंग के बाद उनको शोरूमों के माध्यम से बेचा जाता है। इस दौरान क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से जनजातीय उत्पादों के सैंपल लिए गए, कहा कि सैंपल ट्राइफेड की ओर से स्वीकृत होने पर उत्पादों की डिमांड भेजी जाएगी। कार्यशाला में नीती, झेलम, कोषा, मलारी, गमशाली, बाम्पा आदि क्षेत्र की एनआरएलएम से जुड़े समूह की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान ऊन उत्पाद जैसे पंखी, शॉल, मफलर, टोपी, स्वाइटर, दोखा, जुराफ, खाद्य उत्पादों में राजमा, फरण, चूली का तेल, काला जीरा, फाफर आटा, ड्राइफू्रूट आदि की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी, जिसे खूब सराहा गया। 

Latest News

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...
error: Content is protected !!