गोपेश्वर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चमोली जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता ओम प्रकाश नेगी को प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा है। प्रदेश नेतृत्व की ओर से जारी पत्र में उन्हें संगठन को मजबूती देने का आह्वान किया गया है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश नेगी ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ लेबल से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूती देने का काम किया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी का बोलबाला बढ़ गया है। पर्वतीय जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा रही हैं, लोगों को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा है। जन-जन तक कांग्रेस की रीति-नीति से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती देने के हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
ओम प्रकाश नेगी को कांग्रेस प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा–
by laxmi Purohit | Dec 30, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

Latest News
28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अधिकारियों को किया संबोधित-- देहरादून, 19...
सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...
नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...
आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपलब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अभियान...
पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
