द्रोपदी की लाज नृत्य नाटिका ने दर्शकों को किया भाव विभोर-

by | Dec 31, 2021 | आस्था, चमोली, संस्कृति | 0 comments

गोपेश्वर में महिला पतंजलि योग समिति ने किया नृत्य नाटिका का आयोजन, महिलाओं ने निभाए सभी पात्रों के किरदार– 

गोपेश्वर। गोपीनाथ मंदिर के समीप ही ‌रामलीला मैदान में महिला पतंजलि योग समिति की महिलाओं की ओर से द्रोपदी की लाज नृत्य नाटिका का मनमोहक मंचन किया गया। नृत्य नाटिका के दृश्यों और कलाकारों के शानदार अभिनय ने लोगों को भाव विभोर कर दिया। यह कार्यक्रम तीन दिनों तक आयोजित होगा। शनिवार को सीता-राम स्वयंबर और रविवार को भव्य नंदा राजजात यात्रा का आयोजन होगा।  

महिला पतंजलि योग समिति की ओर से शुक्रवार को तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह योग और यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को योगाभ्यास कराया गया। साथ ही देश और दुनिया में शांति के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। उसके बाद दोपहर 12 बजे से नृत्य नाटिका का मंचन शुरू किया गया। जिसमें पौड़ी और रुद्रप्रयाग से आई महिला कलाकारों ने नाटिका का मंचन किया। पांडव और कौरवों के बीच चौसर का खेल होता है, जिसमें मामा शकूनी की चाल में फंसकर पांडव अपना सबकुछ हार जाते हैं, बाद में वह द्रोपदी को ही दांव पर लगा देते हैं और उसे भी हार जाते हैं। जिसके बाद भरी सभा में दुशासन द्रोपदी की साड़ी खींचता है। द्रोपदी भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करती हैं और भगवान श्रीकृष्ण आकर उसकी लाज बता लेते हैं। नृत्य नाटिका में संवाद गढ़वाली गीतों के माध्यम से बोले गए। बीच-बीच में गढ़वाली भजनों की भी प्रस्तुति दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने के लिए मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनसूया प्रसाद भट्ट रहे। उन्होंने समिति से जुड़ी महिलाओं के अभिनय की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि महिलाएं सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्घन को लेकर बेहतर कार्य कर रही हैं। इस मौके पर चरण पादूका गोथल समिति की अध्यक्ष दीपा देवी, सचिव मीना तिवाड़ी, चंद्रकला खंडूड़ी, सुस्मिता सेमवाल, चंद्रकला बिष्ट, पुष्पा नेगी, मनोरमा तिवाड़ी, कलाकारों में लक्ष्मी शाह, लक्ष्मी रावत, कल्पेश्वरी बिष्ट, सुषमा भंडारी, मीना बुटोला, सीमा गुसाईं, मीना तिवाड़ी सहित कई दर्शकगण मौजूद रहे। 

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!