थर्टी फर्स्ट के जश्न के लिए औली में जमकर उमड़े पर्यटक–

by | Dec 31, 2021 | चमोली, पर्यटन | 0 comments

पर्यटकों ने बर्फ में की स्कीइंग, कैमरे में कैद किए औली में बिताए सुनहरे पल– 

जोशीमठ। विभिन्न जगहों से थर्टी फर्स्ट और नए साल के जश्न के लिए औली पहुंचे पर्यटकों ने बर्फ का जमकर मजा लिया। दिनभर पर्यटक औली में चहलकदमी करते रहे। औली से लेकर गोरसों बुग्याल तक पर्यटकों का हुजूम उमड़ा रहा। कई पर्यटकों को औली में ठहरने की जगह न मिलने पर वे देर शाम को जोशीमठ के होटल व होमस्टे में पहुंचे। पर्यटकों की भीड़ से जोशीमठ से लेकर औली तक सड़क पर जाम ही जाम रहा। पर्यटक भी जाम के झाम से परेशान रहे। औली में पर्यटकों ने स्कीइंग की। कई पर्यटक अपने छोटे बच्चों को लेकर औली पहुंचे हुए हैं। पर्यटकों के लिए होटल और हट्स में कैंप फायर का भी खास इंतजार किया गया है। जोशीमठ बाजार में भी शुक्रवार को पर्यटकों की दिनभर चहल-पहल बनी रही। पर्यटकों के उमड़ने से पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे भी खिल उठे। 

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!