पीपलकोटी के सेमलडाला मैदान में आयोजित हुआ कार्यक्रम, उमड़ कर पहुंचे ग्रामीण, पम्मी नवल के गीतों की रही धूम–पीपलकोटी। चमोली जनपद की तीनों विधानसभा में आयोजित सरकार के पांच साल,नए इरादे-नई सरकार कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विधायक बद्रीनाथ श्री महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में सेमलडाला पीपलकोटी में एवं विधायक थराली श्रीमती मुन्नी देवी शाह की अध्यक्षता में थराली में व विधायक कर्णप्रयाग श्री सुरेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में सिमली में भव्य कार्यक्रम हुआ। तीनों कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में भीड़ जुटी थी। सजीव प्रसारण के माध्यम से स्थानीय जनता द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्धबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। विधायक महेन्द्र भट्ट ने जनता को सम्बोधित करते हुए सरकार के पांच साल बेमिसाल,नए इरादे युवा सरकार की विस्तार से उपलब्धियां गिनाई। बद्रीनाथ विधायक बोले पांच वर्ष के भीतर 80 प्रतिशत गांव में सड़क पहुंचाने का काम किया है। इसी का परिणाम है कि क्षेत्र के विकास के लिए लोक निर्माण विभाग से 65 करोड़ एवं पीएमजीएसवाई से 400 करोड़ से भी अधिक की धनराशि स्वीकृत करायी। जनप्रतिनिधि होने के नाते शिक्षा की कमी को दूर करने भरसक प्रयास किया गया। राजकीय इंटर कॉलेजों एवं डिग्री कालेजों में शिक्षा की गुणवत्ता बनी रहें इस हेतु हर विषय के शिक्षकों की कमी को दूर किया। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान की गई। अपने विधानसभा क्षेत्र में डॉक्टरों की अधिकतम तैनाती की गई। अटल आयुष्मान कार्ड से स्थानीय लोगों को आच्छादित किया गया। इसी का नतीजा है आज गरीब भी अपना इलाज बड़े अस्पताल में निःशुल्क करवा रहा है। हर गांव का विद्युतीकरण किया गया। क्षेत्र को मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी से जोड़ा गया है। महिला शिक्षा एवं महिला रोजगार प्राथमिकता रही। उन्होंने जनता से बद्रीनाथ विधानसभा को आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करने व सीमा यात्रा दर्शन कराने का भरोसा दिया। इस दौरान विधायक ने राजकीय इंटर कालेज सावरीसैण में कम्प्यूटर कक्ष, पुस्तकालय एवम आर्ट क्राफ्ट कक्ष एवम बालक-बालिका शौचालय का निर्माण कार्य लागत 68.99 लाख एवं विकासखंड जोशीमठ में प्ले एरिया,इंटरनल पाथवे,इंटरनल लाइटिंग व फेंसिंग, रेस्टोरेंट सिटिंग बैचेंग एवम व्यू प्लाइंट का निर्माण कार्य लागत 148.00 लाख का शिलान्यास किया। तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को चेक भी वितरण किए। कार्यक्रम में राजकीय इंटर कालेज पीपलकोटी की बालिकाओं एवं पम्मी नवल द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। तथा अनुसूचित जनजाति समुदाय द्वारा पौणा नृत्य किया गया। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल, बंड विकास समिति के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, जिला पंचायत सदस्य दीपा देवी, पूर्व बंड समिति अध्यक्ष अतुल शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी कमलेश मेहता, संतोष कुमार पांडेय सहित स्थानीय जनता उपस्थित रही। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दर्शक जमकर थिरके। गायिका पम्मी नवल ने कार्यक्रम पर चार चांद लगा दिया। पौणा नृत्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। जीआईसी पीपलकोटी की छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ ही विभिन्न गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सरकार के पांच साल, नए इरादे-नई सरकार–
by laxmi Purohit | Jan 7, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

Latest News
पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...
आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...
माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुरक्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...
प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...
संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...
टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
