सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सरकार के पांच साल, नए इरादे-नई सरकार–

by | Jan 7, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

पीपलकोटी के सेमलडाला मैदान में आयोजित हुआ कार्यक्रम, उमड़ कर पहुंचे ग्रामीण, पम्मी नवल के गीतों की रही धूम–पीपलकोटी। चमोली जनपद की तीनों विधानसभा में आयोजित सरकार के पांच साल,नए इरादे-नई सरकार कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विधायक बद्रीनाथ श्री महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में सेमलडाला पीपलकोटी में एवं विधायक थराली श्रीमती मुन्नी देवी शाह की अध्यक्षता में थराली में व विधायक कर्णप्रयाग श्री सुरेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में सिमली में भव्य कार्यक्रम हुआ। तीनों कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में भीड़ जुटी थी। सजीव प्रसारण के माध्यम से स्थानीय जनता द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्धबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। विधायक महेन्द्र भट्ट ने जनता को सम्बोधित करते हुए सरकार के पांच साल बेमिसाल,नए इरादे युवा सरकार की विस्तार से उपलब्धियां गिनाई। बद्रीनाथ विधायक बोले पांच वर्ष के भीतर 80 प्रतिशत गांव में सड़क पहुंचाने का काम किया है। इसी का परिणाम है कि क्षेत्र के विकास के लिए लोक निर्माण विभाग से 65 करोड़ एवं पीएमजीएसवाई से 400 करोड़ से भी अधिक की धनराशि स्वीकृत करायी। जनप्रतिनिधि होने के नाते शिक्षा की कमी को दूर करने भरसक प्रयास किया गया। राजकीय इंटर कॉलेजों एवं डिग्री कालेजों में शिक्षा की गुणवत्ता बनी रहें इस हेतु हर विषय के शिक्षकों की कमी को दूर किया। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान की गई। अपने विधानसभा क्षेत्र में डॉक्टरों की अधिकतम तैनाती की गई। अटल आयुष्मान कार्ड से स्थानीय लोगों को आच्छादित किया गया। इसी का नतीजा है आज गरीब भी अपना इलाज बड़े अस्पताल में निःशुल्क करवा रहा है। हर गांव का विद्युतीकरण किया गया। क्षेत्र को मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी से जोड़ा गया है। महिला शिक्षा एवं महिला रोजगार प्राथमिकता रही। उन्होंने जनता से बद्रीनाथ विधानसभा को आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करने व सीमा यात्रा दर्शन कराने का भरोसा दिया। इस दौरान विधायक ने राजकीय इंटर कालेज सावरीसैण में कम्प्यूटर कक्ष, पुस्तकालय एवम आर्ट क्राफ्ट कक्ष एवम बालक-बालिका शौचालय का निर्माण कार्य लागत 68.99 लाख  एवं विकासखंड जोशीमठ में प्ले एरिया,इंटरनल पाथवे,इंटरनल लाइटिंग व फेंसिंग, रेस्टोरेंट सिटिंग बैचेंग एवम व्यू प्लाइंट का निर्माण कार्य लागत 148.00 लाख का शिलान्यास किया। तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को चेक भी वितरण किए। कार्यक्रम में राजकीय इंटर कालेज पीपलकोटी की बालिकाओं एवं पम्मी नवल द्वारा  रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। तथा अनुसूचित जनजाति समुदाय द्वारा पौणा नृत्य किया गया। इस अवसर पर  जिला  सहकारी बैंक जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल, बंड विकास समिति के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, जिला पंचायत सदस्य दीपा देवी, पूर्व बंड समिति अध्यक्ष अतुल शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी कमलेश मेहता, संतोष कुमार पांडेय सहित स्थानीय जनता उपस्थित रही। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दर्शक जमकर थिरके। गायिका पम्मी नवल ने कार्यक्रम पर चार चांद लगा दिया। पौणा नृत्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। जीआईसी पीपलकोटी की छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ ही विभिन्न गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।  

Latest News

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन बहाली को भरी हुंकार, कहा, 60 साल की सेवा के बाद भी पेंशन क्यों नहीं–

ढोल-दमाऊं के साथ सड़कों पर उतरे हजारों ​शिक्षक, पुरानी पेंशन को बताया अपना हक-- कर्णप्रयाग: पुरानी...

चमाेली: सरकारी विद्यालयों में घट रही छात्र संख्या, चमोली में 15 प्राथमिक विद्यालय हो गए बंद–

नौ साल में 13 हजार और एक साल में 3500 छात्र हुए कम, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल सबसे ज्यादा...

चमोली: फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ावना​ग्नि का हादसा–

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के समीप जंगल में लगी आग पर पाया काबू...

चमोली: लाखों में पहुंच रही तीर्थयात्री, पेट्रोल पंपों पर तेल समाप्त, तीर्थयात्री और स्थानीय लोग परेशान–

यात्रा मार्ग पर ​स्थित पेट्रोल पंप होने लगे खाली, कई जगहों पर पंपों में लगे तेल समाप्त के बोर्ड...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ नगर पंचायत को मिली अत्याधुनिक हाईटेक एंबुलेंस, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया एंबुलेंस का शुभारंंभ, डीप फ्रीजर मोर्चरी कंपार्टमेंट...

चमोली: केंद्रीय गृह सचिव ने वाइब्रेंट विलेज और धार्मिक पर्यटन विकास पर दिया जोर–

रुद्रनाथ ट्रैक को विकसित करने और स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत करने पर रहा फाेकस-- गोपेश्वर, 23 मई...

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया पूर्वी बांगर क्षेत्र के गांवों का दौरा–

सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 22 मई 2026: कैबिनेट मंत्री एवं विधायक...
error: Content is protected !!