भोलेनाथ की शरण में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, टपकेश्वर महादेव मंदिर में किया भोलेनाथ का जलाभिषेक-

by | Jan 10, 2022 | आस्था, देहरादून | 0 comments

 प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की, कहा-कोरोना के प्रकोप से रहें सतर्क–

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को सुबह टपकेश्वर मंदिर पहुंचे और भोलेनाथ का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्घि की कामना की। लोगो को कोरोना के प्रकोप से सतर्क रहने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भोलेनाथ की शरण में आया हूं। भोलेनाथ हमारे अराध्व देव हैं। भगवान से प्रदेश के विकास एवं जनता की कुशलता की कामना की। मुख्यमत्री ने कहा कि देशभर में एक बार फिर से कोरोना का प्रकोप बड़ी तेजी से फैल रहा है। हम सभी को सतर्क रहने के साथ ही  कोरोना गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन करना चाहिए। किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर अपनी जांच करवाएं और आवश्यकता होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें। सावधानी ही कोरोना से सबसे बड़ा बचाव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से अस्पतालों में समुचित प्रबंध किए गए हैं, ऑक्सीजन सिलेंडर दवाएं और अन्य उपकरण अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले पांच सालों में राज्य में हर क्षेत्र में बेमिसाल कार्य किया है। कार्यकाल अभूतपूर्व रहा। जनता विकास के नाम पर भाजपा को अपना समर्थन देगी। हम 60 पार का जो नारा है उसको साकार करेंगे। सभी कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। जन-जन का समर्थन हमें मिल रहा है। 

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!