तारा दत्त निभाते आ रहे मानवता का फर्ज–

by | Jan 12, 2022 | कोरोना, चमोली, सामाजिक कार्य | 0 comments

अपने जेब से पैसे लगाकर लोगों को बांटी राशन, मास्क और सेनेटाइजर

गोपेश्वर। कोरोना की पहली और दूसरी लहर में बहुत लोगों और संस्थाओं ने लोगों को अलग-अलग तरह से मदद की। पीपलकोटी बिरही निवासी तारादत्त थपलियाल भी ऐसे लोगों में से एक थे, जिन्होंने अपने जेब से पैसे खर्च करके लोगों को अलग-अलग तरह से मदद की। जहां जिस चीज की जरूरत महसूस हुई वह तुरंत मदद के लिए पहुंच गए।

45 वर्षीय तारादत्त थपलियाल एक होटल व्यवसायी हैं। कोरोना काल में होटल बंद हो गए थे, तो तारा दत्त लोगों की मदद में जुट गए। उन्होंने 100 से अधिक परिवारों को 10 से 15 किलो राशन दी। लॉकडाउन में फंसे परवासी मजदूरों को भी वह लगातार मदद करते रहे। जहां भी उन्हें पता चलता कि किसी को मदद की जरूरत है तो वह तुरंत पहुंच जाते। उन्होंने बताया कि करीब 30 ऑक्सी मीटर और 1500 से अधिक मास्क और कई सेनेटाइजर भी वितरित किए। यहां तक कि जब कोई बाहर के लोगों को होटल में ठहराने से इनकार कर रहे थे तब उन्होंने ऐसे परेशान लोगों को अपने होटल में ठहराया। यदि किसी के पास पैसे नहीं होते तो वह उसे ठहराने के साथ ही उसकी हर संभव मदद करते। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने इस काम का कहीं भी प्रचार नहीं किया, चुपके से मदद करते रहे। उनका कहना है कि जब पूरा विश्व संकट में है तब सभी सक्षम लोगों को आगे आकर एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। यही सबसे अच्छा मानव धर्म है।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!