एक्सक्लूसिव- तो कर्णप्रयाग सीट पर स्वर्गीय अनसूया प्रसाद मैखुरी की पत्नी बन सकती हैं कांग्रेस की खेवनहार–

by | Jan 12, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

भाजपा के दबदबे वाली कर्णप्रयाग सीट को जीतने का दंभ रखते थे स्वर्गीय मैखुरी–

कर्णप्रयाग। चमोली जनपद की तीनों विधानसभा में इस बार कर्णप्रयाग सीट बेहद दिलचस्पी बनती जा रही है। कांग्रेस के 2017 में उम्मीदवार रहे अनसूया प्रसाद मैखुरी का निधन होने से यहां पार्टी को नया चेहरा उतारना होगा। चर्चा है कि कांग्रेस स्वर्गीय मैखुरी की पत्नी सावित्री देवी को अपना प्रत्याशी बनाने जा रही है। यह सीट कांग्रेस के लिए इस लिहाजा से भी खास है कि यहां पर 30 साल से मात्र एक बार कांग्रेस जीती है, शेष समय यहां बीजेपी का कब्जा रहा है। 2012 में स्वर्गीय अनसूया प्रसाद मैखुरी ने इस सीट को जीता था। कर्णप्रयाग विधानसभा सीट पर स्वर्गीय मैखुरी का खास दबदबा रहा। गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी की स्थापना से लेकर सिमली में महिला बेस अस्पताल, कर्णप्रयाग में उपजिला चिकित्सालय का कायाकल्प, वर्ष 2013 की आपदा में बहे कर्णप्रयाग मुख्य बाजार के मोटर पुल का निर्माण सहित कई अन्य ऐतिहासिक कार्य स्वर्गीय मैखुरी के नाम दर्ज हैं। सरल स्वभाव और मृदुभाषी स्वर्गीय मैखुरी आज भी चमोली जनपद (खासकर कर्णप्रयाग) के दिल में बसते हैं। कोरोना काल में भी उन्होंने गांव-गांव-नगर-नगर जाकर आम जनता को सैनिटाइजर, मास्क वितरित किए थे। लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था, कोरोना से पीड़ित होकर वे खुद ही उस जहां में चले गए, जहां से आज तक कोई लौटकर नहीं आया। उनके निधन पर कांग्रेस ही नहीं अन्य राष्ट्रीय पार्टियों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी गहरा धक्का पहुंचा था। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस स्वर्गीय मैखुरी की धर्मपत्नी सावित्री देवी को टिकट देकर वोटरों से सहानुभूति प्राप्त करना चाहती है। हालांकि कांग्रेस में दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि टिकट की दावेदारी करना पार्टी के हर नेता का अधिकार होता है। प्रत्याशी का चयन हाईकमान करेगा। फिलहाल कांग्रेस कमेटी का ध्यान चुनाव प्रचार पर है। 

Latest News

चमोली: नाबालिग का प्रसव अपने नाम से कराने और नवजात को नदी में फेंकने के आरोप में महिला बरी–

विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...

जय केदार: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन–

विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे देश-विदेश के श्रद्धालु–

केदारना​थ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
error: Content is protected !!