कैबिनेट मंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष सहित 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज—

by | Jan 14, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

विधानसभा चुनाव को लेकर लगी धारा 144 के उल्लंघन के मामले में की गई कार्रवाई– 

गोपेश्वर। विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता के तहत लागू धारा 144 के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने एसएसटी टीम की तहरीर पर कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत और भारतीय जनता पार्टी चमोली के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट सहित 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी मामले में बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भी ‌जिला निर्वाचन विभाग के सम्मुख लिखित शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई थी। शुक्रवार को विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए गठित एसएसटी टीम की ओर से थाना गोपेश्वर में इस मामले में तहरीर दी गई है। जिसमें कहा गया है कि बृहस्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय ग्वीलों गोपेश्वर में भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें कैबिनेट मंत्री डा. धनसिंह रावत ने सुझाव पत्र पेटी का शुभारंभ किया। इस दौरान करीब 11 लोग मौजूद थे। कांग्रेस ने भी आरोप लगाया था कि कार्यक्रम में पार्टी के मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। इस मामले में उड़न दस्ता टीम की तहरीर पर गोपेश्वर थाने में कैबिनेट मंत्री डा. धनसिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट सहित 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि कैबिनेट मंत्री जी पार्टी कार्यालय में पहुंचे थे। यहां सुझाव पेटी का शुभारंभ सूक्ष्म रुप से किया गया था। धारा 144 का कहीं भी उलंघन नहीं किया गया। यह कांग्रेस की बौखलाहट है, इसलिए इस तरह से आरोप लगा रही है। मामले में जवाब दिया जा रहा है। 

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!