पोखरी में अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप–

by | Jan 16, 2022 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

 रविवार को पोखरी सीएचसी में प्रसव वेदना में लाई महिला ने मृत बच्चे को दिया जन्म, तीन घंटे बाद महिला ने भी तोड़ा दम–

 पोखरी। सीएचसी पोखरी में रविवार को प्रसव वेदना के दौरान एक महिला को भर्ती किया गया था। लेकिन मृत बच्चे को जन्म देने के तीन घंटे बाद महिला ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है। श्रीगढ़ (पोखरी) गांव की जयंंती देवी पत्नी दर्शन सिंह को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में भर्ती किया गया। करीब दो घंटे बाद महिला ने एक मृत शिशु को जन्म दिया। तकरीबन तीन घंटे बाद जयंती देवी ने भी दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतका के भाई अमन और चाची ममता ने बताया कि सुबह करीब चार बजे जयंती प्रसव पीड़ा से कराह रही थी, ‌डॉक्टर को बुलाने गए तो वे करीब एक घंटे देरी से पहुंचे, जिसके बाद उसने मृत बच्चे को जन्म दिया और करीब तीन घंटे बाद उसने भी दम तोड़ दिया। परिजनों ने मामले की जांच करने की मांग उठाई है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक मोहम्मद आशिफ अल्वी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला के मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। परिजनों का कहना है कि यदि अस्पताल में सुविधाएं नहीं थी तो समय पर महिला को अन्य अस्पताल के लिए रैफर कर दिया जाना चाहिए था। डॉक्टर भी बुलाने पर तुरंत न आकर एक घंटे देरी से आया, जिससे जच्चा-बच्चा की जान चले गई। 

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!