बजरंग दल के नेता पर मुकदमा–

by | Jan 17, 2022 | कार्रवाई, हरिद्वार | 0 comments

एक वर्ग विशेष के खिलाफ भड़काऊ ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश —

हरिद्वार। वर्ग विशेष के खिलाफ भड़काऊ ऑडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने बजरंग दल के एक नेता के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ। देखते ही देखते यह ऑडियो सबके मोबाइल फोन में तैरने लगा। पुलिस की जांच में पता लगा कि यहां महादेवपुरम कालोनी निवासी एक बजरंग दल का नेता वर्ग विशेष को लेकर भड़काऊ बयान दे रहा है। इस वायरल ऑडियो में बजरंग दल का नेता हिंदूओं से एकजुट होने की बात कह रहा है। वायरल आ‌ॅडियो को सुनने के बाद पुलिस को पता चला कि आ‌ॅडियो को वायरल करने के बाद माहौल के बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। चुनावी समय में भड़काऊ भाषण देने के साथ ही किसी भी तरह से माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है। 

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...
error: Content is protected !!