पर्ची काटने वाला स्वास्थ्य कर्मी निकला कोरोना पॉजिटिव, जांच के लिए आए लोगों में मचा हड़कंप–

by | Jan 17, 2022 | कोरोना, चमोली, देहरादून | 0 comments

उत्तराखंड में सोमवार को आए 3295 मामले, चार ने दम तोड़ा, पढ़ें किस जनपद से कितने मिले कोरोना के मामले, कोरोना गाइडलाइन का पालन करें–

चमोली/देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना के 3295 मामले पॉजिटिव मिले हैं, जबकि चार लोगों की मौत हुई है। चमोली के जिला अस्पताल गोपेश्वर में ओपीडी में पर्ची काट रहे स्वास्थ्य कर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली, जिसके बाद ओपीडी में पर्ची काटने के लिए लाइन में लगे लोग और कुर्सियों में बैठे लोगों में हड़कंप मच गया। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने से पहले स्वास्थ्य कर्मी करीब 200 लोगों को पर्ची काटकर दे चुका था। अब स्वास्थ्य विभाग मंगलवार को समस्त स्वास्थ्य कर्मियों की सैंपलिंग करेगा। वहीं, उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना मरीजों की संख्या में बढोत्तरी हुई है।  सोमवार को अल्मोड़ा में 111, बागेश्वर में 39, चमोली में 137, चंपावत में 45, देहरादून में 987, हरिद्वार में 352, नैनीताल में 546, पौड़ी में 289,  पिथौरागड़ में 60, रुद्रप्रयाग में 53, टिहरी मे 65, यूएस नगर में 568 और उत्तरकाशी में 43 मामले सामने आए हैं। 

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!