उत्तराखंड की बेटी अपर्णा यादव भाजपा में हुई शामिल–

by | Jan 19, 2022 | देहरादून, राजनीति | 0 comments

 सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहु हैं अपर्णा यादव, यूपी से लेकर उत्तराखंड में नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी– 

देहरादून। उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश तक विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा दफ्तर पहुंची और भाजपा में शामिल हो गई। अपर्णा समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की पत्नी हैं। उन्होंने 2017 में लखनऊ कैंट सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्हें भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से हार का सामना करना पड़ा था। अपर्णा उत्तराखंड की बेटी हैं, भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से ही प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित रहती हूं, भाजपा की रीति-नीति भी सीधे जनता से जुड़ी हैं। वहीं, उत्तराखंड में भी नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत आज कांग्रेस में श‌ामिल हो सकते हैं। 

Latest News

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
error: Content is protected !!