चमोली- अपने को अकेला न समझें छात्राएं, स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 घंटे उनके साथ है–

by | Jan 19, 2022 | कोरोना, चमोली | 0 comments

 सीएमओ डा. एसपी कुड़ियाल ने स्वयं पीपीई किट पहनकर की छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच, दिए ये टिप्स– 

गोपेश्वर। पटियालधार में स्थित नृसिंह कॉलेज गोपेश्वर की 58 छात्राओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। बुधवार को सीएमओ डा. एसपी कुड़ियाल ने स्वयं पीपीई किट पहनकर छात्राओं का हाल जाना, उनके स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। उन्होंने कॉलेज प्रशासन को भोजना व्यवस्था बढ़ाने की सलाह दी। कीचन में विशेष तौर पर साफ सफाई का विशेष ध्यान देने, छात्राओं को खाने के लिए सोशल डिस्टेंश से ‌बैठाने, खाने में दूध, अंडे, फल और फलों का रस देने, छात्राओं को योगासन करने के टिप्स दिए। सीएमओ डा. एसपी कुड़ियाल ने समस्त कॉलेज कर्मियों को आवश्यक रुप से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए। भोजनालय की ट्रिपल लेयर (पहले फर्स को धोना, उसके बाद गरम पानी से धोना है और उसके बाद सिर्फ फिनाइल से धोना) की सफाई करने के लिए कहा। पीड़ित छात्राओं को कोविड किट वितरित किए गए व उनके पास मौजूद कोरोना दवाईयों की जांच की गई। दवाईयों को नियमित समय पर खाने की सलाह दी गई। सीएमओ डा. ‌कुड़ियाल ने कहा कि एक दिन में करीब चार लीटर पानी पीना चाहिए, जिससे शरीर में कमजोर न आए। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे अपने को अकेला न समझें, स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 घंटे उनके साथ है। 

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!