बदहाल हुई हेलंग-उर्गम सड़क, चुनावी शोर में कोई नहीं पूछनहार–

by | Jan 19, 2022 | चमोली, सड़क | 0 comments

वैकल्पिक सड़क की चढ़ाई पार नहीं कर पा रहे वाहन, घाटी में खाद्यान्न सहित पर्यटकों की आवाजाही भी पड़ी धीमी– 

जोशीमठ। वर्षभर पर्यटकों की चहलकदमी से व्यस्त रहने वाली उर्गम घाटी में पिछले एक पखवाड़े से सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां पर्यटन गतिविधियां जैसे ठहर सी गई हैं। इसकी वजह है हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग। चुनावी शोर में शासन-प्रशासन उर्गम घाटी को मानों भूल सा गए हैं। घाटी को यातायात से जोड़ने वाला एकमात्र हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग 30 दिसंबर से अवरुद्घ पड़ा हुआ है। एडीबी पीएमजीएसवाई की ओर से सड़क पर त्वरित यातायात सुचारु करने के लिए क्षतिग्रस्त भाग के समीप ही एक वैकल्पिक सड़क बनाई, लेकिन इस सड़क की चढ़ाई इतनी है कि यहां छोटे वाहन भी आसानी से नहीं चढ़ पा रहे हैं। सवारियां वाहनों को धक्का मार कर आगे पहुंचा रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से भी उर्गम घाटी की इस बदहाल सड़क पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति बनी हुई है। प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप सिंह रावत, पल्ला गांव की ग्राम प्रधान विमला देवी और जनदेश संस्था के सचिव व पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी ने उर्गम सड़क की दशा सुधारने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि बीते दिनों हुई बारिश से उर्गम सड़क कई जगहों पर खतरनाक बनी हुई है। सड़क पर डामर पूरी तरह से उखड़ गया है। कई जगहों पर भू-धंसाव हो रहा है। उन्होंने शीघ्र सड़क की डीपीआर तैयार कर सुधारीकरण कार्य शुरू करने की मांग उठाई है। साथ ही जिस स्थान पर सड़क का 20 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया था, वहां जल्द से जल्द वाहनों की आवाजाही शुरू कराने की मांग की गई है। 

Latest News

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...
error: Content is protected !!