बारिश से एक मकान क्षतिग्रस्त, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त–

by | Jan 24, 2022 | आपदा, चमोली | 0 comments

जनपद में 100 से अधिक गांव बर्फ से ढके, खेत, पैदल रास्ते और सड़क पर बिछी बर्फ, लोग परेशान– 

चमोलीः चमोली जनपद में पिछले चार दिनों से बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से सोमवार को नंदप्रयाग के मुनियाली वार्ड में एक आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। जनपद में एक सौ से अधिक गांव बर्फ से ढक गए हैं। गांवों को जाने वाले रास्ते, खेत-खलियान और सड़कें बर्फ से पट गई हैं, जिससे ग्रामीणों और पर्यटकों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से सोमवार को नगर पंचायत नंदप्रयाग के म‌ुनियाली वार्ड में एक आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया। नगर पंचायत की ओर से पीड़ित परिवार को तिरपाल व खाद्यान्न सामग्री मुहैया कराई गई।

बारिश के दौरान सोमवार को सुबह करीब सात बजे देवेंद्र मुनियाल का आवाजाही मकान क्षतिग्रस्त हो गया, इस दौरान देवेंद्र का परिवार मकान के बाहर बनाए रसोईघर में था, जिससे कोई अनहोनी नहीं हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने मौके पर जाकर मकान का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील प्रशासन से शीघ्र पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की पैरवी की।

डा. हिमानी वैष्णव ने बताया कि देवेंद्र मुनियाल को प्रधानमंत्री आवास योजना के ‌तहत आवास आवंटित किया गया है। इसके लिए प्रथम किस्त के रुप में अस्सी हजार की धनराशि भी दी गई है। अभी वे पुरानी आवासीय मकान में निवास कर रहे थे, जो बारिश से टूट गया है। निचले क्षेत्रों में बारिश के कारण बढ़ी ठंड मे ंलोगों का जीना मुहाल हो गया है।

औली रोड पर कवांण बैंड से आगे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। यहां पर्यटकों के वाहन फंस रहे हैं। सोमवार को औली जा रहे पर्यटकों के वाहन बर्फ में फंस गए, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने वाहनों को धक्का मारकर बर्फ से ‌सुरक्षित निकाला। 

Latest News

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...

बदरीनाथ धाम बनेगी विश्वस्तरीय तीर्थ नगरी, मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा, कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा...

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच–

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच...

चमोली: भोजन माताएं 29 को करेंगी जिला ​शिक्षाअ​धिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन, रणनीति बनीं–

गोपेश्वर में आयोजित यूनियन की बैठक में संकुल स्तर पर प्रभारी किए नियुक्त-- गोपेश्वर, 06 जून 2026:...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...
error: Content is protected !!