मुख्य सचिव डा. एसएस संधु ने कहा, भारत का संविधान दुनिया के लिखित सं‌विधानों में सबसे बड़ा–

by | Jan 26, 2022 | चमोली, राजकाज | 0 comments

गणतंत्र दिवस मुख्य सचिव ने सचिवालय में किया ध्वजारोहण, अधिका‌री, कर्मचारियों को दी बधाई, कही ये बातें– 

देहरादूनः गणतंत्र दिवस पर मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने सचिवालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया और सचिवालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया के लिखित संविधानों में सबसे बड़ा संविधान है, जिसमें दुनिया के सभी संविधानों के अच्छे बिंदुओं का समावेश किया गया है। मुख्य सचिव ने कहा कि ये एक चमत्कार ही है कि भारत के संविधान में दुनिया के सभी लिखित और बिना लिखे संविधानों की अच्छी बातों को जोड़कर यह संविधान बनाया गया है। ज्यादातर देशों में काफी हद तक जनसंख्या में समानता है, परंतु हमारे देश में गरीबी, जनसंख्या, निरक्षरता और भाषाई विभिन्नता होने के बावजूद, एक सफल लोकतांत्रिक देश के रूप में अस्तित्व बनाए रखना किसी चमत्कार से कम नहीं। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान को बनाने और इसमें एक-एक शब्द को रखने या हटाए जाने पर कई कई दिन डिबेट हुई है। 
मुख्य सचिव ने समानता पर बल देते हुए कहा कि सचिवालय के परिपेक्ष में समानता की प्रासंगिकता और ज्यादा हो जाती है। हमें इस बात पर फोकस करने की आवश्यकता है कि देश और प्रदेश के सबसे गरीब आदमी को न्याय मिल सके। दूरस्थ क्षेत्रों के गरीब और आमजन अपनी समस्याओं को लेकर सचिवालय तक नहीं आ सकते। उनकी इन समस्याओं को हल करने के लिए हमें लगातार प्रयास करने होंगे। इसके लिए ई-गवर्नेंस और ई-ऑफिस को पूर्ण रूप से इंप्लीमेंट करने की आवश्यकता है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों के गरीब तबके को भी अपनी समस्याओं को सचिवालय, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री तक पहुंचाने में आसानी होगी। ई-ऑफिस के माध्यम से एक आम आदमी जो यहां तक नहीं पहुंच पाता कॉमन सर्विस सेंटर या अन्य ऑनलाइन साधनों के माध्यम से अपनी समस्याओं को सरकारी सिस्टम तक पहुंचा सकेगा और इसकी मॉनिटरिंग भी आसानी से हो सकेगी। इस कार्यक्रम में  अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द वर्धन, प्रमुख सचिव, सचिव, अपर सचिव एवं अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान ‌उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पुरस्कृत ‌भी किया गया। 

Latest News

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...
error: Content is protected !!