नदी में कूद मार रही दो युवतियों को पुलिस के जवान ने बचाया–

by | Jan 31, 2022 | चमोली, सामाजिक कार्य | 0 comments

 दोनों युवतियों ने नदी में छलांग मारने के लिए बांध दिए थे अपने हाथ, पुलिस जवान की सूझबूझ से बची युवतियों की जान– 

कर्णप्रयागः कर्णप्रयाग संगम पर नदी में कूद मार रही दो युवतियों की जान एक पुलिस के जवान की सूझबूझ से बच गई। दोनों युवतियों को पुलिस ने नदी किनारे से हटाकर सड़क तक लाया गया। युवतियों की काउंसलिंग भी की गई। ‌पुलिस जवान द्वारा युवतियों को बचाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। घटना शनिवार की है। बताया जा रहा है कि दो युवतियां दोपहर से कर्णप्रयाग संगम पर घूम रही थी। करीब दो घंटे तक वे वहां घूमती रही।

उन्होंने नदी में छलांग मारने का मन बनाया और दोनों ने अपने हाथ दुपट्टे से बांध दिए, जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो निर्भिक पुलिस यूनिट का सिपाही विनोद पंवार चुपके से झाड़ियों में‌ छिपकर के युवतियों के पीछे से गया और उन्हें नदी में छलांग मारने से बचा लिया।

बताया जा रहा है कि एक युवती ने नदी में छलांग मार भी दी थी, लेकिन दूसरी युवती का हाथ भी उसके साथ बंधा होने के कारण वह पूरी तरह से नदी में गिरते ही सिपाही ने पीछे वाली युवती के बाल खींच लिए और उन दोनों को बचा लिया। 

Latest News

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं–

बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से लिखा पत्र-- देहरादून, 18 मई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा दी अत्याधुनिक एंबुलेंस का किया फ्लैग ऑफ–

एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका...

चमोली: नीती और माणा घाटी के गांवों में लगेंगे विशेष ​शिविर–

‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ-- गोपेश्वर, 18 मई 2026: जनजातीय कार्य...

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...
error: Content is protected !!