कक्षा एक से नौवीं तक के स्कूल भी खुलेंगे, सोमवार से ‌खुलेंगे स्कूल–

by | Feb 4, 2022 | देहरादून, शिक्षा | 0 comments

 ऑनलाइन कक्षाएं भी रहेंगे जारी, ये हुए हैं शिक्षा विभाग से आदेश– 

देहरादूनः राज्य के समस्त विद्यालयों में कक्षा एक से नौवीं तक के स्कूल सात फरवरी से विधिवत शुरू हो जाएंगी। सचिव उत्तराखंड शासन डा. आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि छात्र-छात्राओं के शैक्षिक हितों के दृष्टिगत शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरांत कक्षा एक से नौवीं तक की कक्षाओं का संचालन सात फरवरी से कराने के निर्देश दिए गए हैं।

समस्त कक्षाओं के भौतिक रूप से संचालन के दौरान कोरोना के तहत घोषित एसओपी का भी पूरी तरह से पालन करना होगा। विद्यालयों का संचालन हाईब्रिड मोड में किया जाएगा, अर्थात भौतिक शिक्षण के साथ-साथ ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन भी जारी रहेगा। अध्यापन कार्य के दौरान  शिक्षक मोबाइल फोन या अन्य उपकरण से कक्षा ऑनलाइन लाइव प्रसारण करेंगे। 

जिससे ऐसे छात्र-छात्राएं, जो भौतिक रुप से विद्यालय में उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं, वे भी कक्षाओं में यथावत बने रहेंगे। यह भी ‌सुनिश्चित किया जाएगा कि विद्यालय में छात्र-छात्राएं नियमित मास्क पहनकर ही आएंगे। सोशल डिस्टेंश और कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। 

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!