पोखरी में ज्वैलर्स की दुकान में हुई लाखों की चोरी, पुलिस कांस्टेबल सस्पेंड—

by | Feb 4, 2022 | कार्रवाई, चमोली, चोरी | 0 comments

 

लापरवाई पर एसपी ने की कार्रवाई, रात्रि गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश– 

गोपेश्वर: भारी बारिश और बर्फबारी के बीच बुधवार को देर रात चोरों ने पोखरी बाजार में स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर वहां रखे सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। ज्वैलर्स की ओर से चोरी की रिपोर्ट पोखरी थाने में दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने रात्रि ड्यूटी में तैनात एक पुलिस जवान को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है।

पोखरी के थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को देर रात पोखरी बाजार में स्थित भूषण ज्वैलर्स की दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी कर दी, दुकान मालिक भूषण ने चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज की है, चोरी किए आभूषण करीब साढ़े तीन लाख रुपये के बताए गए हैं, रिपोर्ट के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने चोरी के इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए पुलिस जवान तारा सिंह को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही थाना अधिकारियों को शीघ्र मामले की छानबीन शुरू करने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने रात्रि गश्त में किसी भी प्रकार की लापरवाई न करने और संदिग्ध पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। 

Latest News

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...
error: Content is protected !!