ऋषिकेश स्थित एम्स में सीबीआई की रेड, मचा हड़कंप– 

by | Feb 5, 2022 | कार्रवाई, देहरादून | 0 comments

एम्स में फर्जी नियुक्ति और खरीदारी को लेकर हो रही कार्रवाई, सीबीआई ने कब्जे में लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज–

ऋषिकेशः एम्स में शनिवार को सीबीआई की रेड से हड़कंप मच गया है। फर्जी नियुक्ति और खरीदारी को लेकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश पहले से ही सुर्खियों में रहा है। पूर्व से ही एम्स की सीबीआई जांच की मांग उठ रही थी।

शनिवार को अचानक सीबीआई की टीम ने एम्स में रेड की है और यहां के सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया है। डाटा एकत्र करने के लिए कंप्यूटरों को खंगाला जा रहा है। एम्स ऋषिकेश में फर्जी नियुक्ति के नाम पर धोखाधड़ी के कई मामले पहले से ही दर्ज होते रहे हैं। एम्स के भीतर नियुक्तियों को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। इस बीच सीबीआइ की टीम ने एम्स ऋषिकेश में रेड की है।

सीबीआइ की कई टीम के भीतर अलग-अलग विभागों में बीते रोज से जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक एम्स में कांटेक्ट बेस पर कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली एजेंसी से जुड़े मामलों की भी टीम जांच कर रही है। सीबीआइ की इस रेट के बाद एम्स ऋषिकेश प्रशासन में हड़कंप मचा है। सीबीआई ने जब्त किए महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगालना भी शुरू कर दिया है।

Latest News

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
error: Content is protected !!