300 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए हरीश रावत–

by | Feb 6, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

 पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊं के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे हरीश सिंह रावत, विधिवत पार्टी की सदस्यता ली–
चमोलीः चमोली जनपद के कांग्रेस जिला महामंत्री हरीश रावत ने रविवार को अपने 300 से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस के कद्दावर नेता जिला महामंत्री एवं उद्योगपति हरीश सिंह रावत अपने समर्थकों के साथ मुख्य बाजार नंदा नगर घाट में ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस प्रदर्शन करते करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचे।

उन्होंने लगभग 300 से अधिक समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा, इसके बाद नगर की सड़कों पर जुलूस भी निकाला गया। सभा भी हुई। यहां पार्टी की सदस्यता लेते हुए कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का शोषण होता है। युवाओं की अनदेखी की जाती है। उस पार्टी में कुछ लोगों का बोल बाला है, वह किसी को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा से प्रभावित होकर सदस्यता ले रहा हूं। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जिस प्रकार से गरीब कल्याण की अनेकों योजनाएं समाज को दे रहे हैं,

वही नौजवानों के लिए स्टार्ट अप स्टैंड अप इंडिया मेक इन इंडिया एवं डिजिटल इंडिया के माध्यम से रोजगार भी प्रदान कर रहे हैं। आज पूरे देश का युवा भारतीय जनता पार्टी पर अपनी आस्था जताते हुए हजारों की संख्या में जुड़ रहे हैं। थराली विधानसभा के प्रभारी सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आ रही है और युवा अपना भविष्य भारतीय जनता पार्टी में देखते हुए अधिक से अधिक संख्या में जुड़ रहे हैं।

पार्टी के मंडल अध्यक्ष खिलाफ सिंह ने कहा कि चारों ओर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अच्छा वातावरण बना हुआ है, इसलिए समाज का प्रत्येक वर्ग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहता है। पूर्व कर्नल हरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमने गांव का भ्रमण कर देखा है कि सत्तर प्रतिशत जनता का रुझान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है। ब्लॉक प्रमुख भारतीय देवी ने कहा कि दूर-दूर तक कोई भी राजनीतिक दल दिखाई नहीं देता है। जिस प्रकार से हमने प्रत्येक ग्राम पंचायत में विकास से जनता को जोड़ा है उसी का परिणाम है कि आज अनेकों जनप्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

इस दौरान प्रधान नारंगी शांता देवी, पूर्व प्रधान नारंगी दौलत सिंह, सुखबीर सिंह, उत्तम सिंह, पुष्कर सिंह, मनोज सिंह, वीरेंद्र लाल, मुकेश बिष्ट, हरीश लाल, भरत लाल, राहुल राणा, नरेंद्र राणा, मथुरा लाल, यशवंत राणा, मयंक बिष्ट, यशवंत सिंह, सत्येंद्र सिंह, हरि सिंह, माधव सिंह, महेंद्र लाल, जयपाल, धीरजलाल आदि ने भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र नेगी, जिला पंचायत सदस्य नंदिता रावत, पूर्व कैप्टन दिलबर सिंह रावत, श्याम सिंह रावत, भरत सिंह रावत, हरीश सिंह रावत, हीरा सिंह बिष्ट, गब्बर सिंह, देव सिंह, दीवान सिंह, कैप्टन भागवत सिंह बिष्ट के साथ ही कई लोग मौजूद थे। संचालन मंडल महामंत्री राकेश गौड़ ने किया। 

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!