औली में हिमाचल प्रदेश की इन तीन खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर,  उत्तराखंड, सेना, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर को मिला गोल्ड–  

  

औली में राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप शुरू, पहले दिन हुई चार प्रतियोगिताओं में हिमाचल और सेना ने तीन-तीन पदक जीते–

औली/चमोलीः औली में तीन दिनों तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप सोमवार से शुरू हो गई है। पहले दिन उत्तराखंड, सेना, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर ने गोल्ड मेडल जीते। पहले दिन चार प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें खिलाड़ियों ने ठंड के मौसम में खूब पसीना बहाया। 

चैंपियनशिप का शुभारंभ उत्तराखंड के मुख्य सचिव डा. एसएस संधु ने किया। पहले दिन जायंट सलालम रेस पुरुष वर्ग में कुल 55 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सेना ने तीनों पदक अपने नाम किए। सेना के स्कीयर देवेंद्र गुरुंग ने गोल्ड मेडल जीता। आसिफ इजाज सिल्वर और सुनील कुमार ने कांस्य पदक जीता। सेना के खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन पर सेना के चीफ कोच सूबेदार नदीम इकबाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। 

दूसरी प्रतियोगिता अल्पाइन स्कीइंग महिला वर्ग की जायंट सलालम में हिमाचल की टीम का दबदबा रहा। इसमें तीनों मेडल हिमाचल के खिलाडिय़ों ने जीते। इसमें हिमाचल की अंतरराष्ट्रीय स्कीयर आंचल ठाकुर ने स्वर्ण, संध्या ठाकुर ने रजत और तनुजा ठाकुर ने कांस्य पदक जीतकर अपने प्रदेश का नाम पदक तालिका में दर्ज किया।

अंडर 21 महिला वर्ग की रेस में उत्तराखंड की मानसी फरस्वाण ने स्वर्ण, जम्मू कश्मीर के हाया मुजफ्फर ने रजत और दिल्ली की रिया ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। सोमवार को आखिरी मुकाबला अल्पाइन जायंट सलालम पुरष अंडर 21 वर्ग का हुआ। जिसमें जम्मू कश्मीर के शोएब राशीद ने गोल्ड, बिहार के सुमिथ महंत ने रजत और हिमाचल प्रदेश के कृति कृष्णा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। औली में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। खिलाड़ियों ने चटख धूप में औली की ढलानों पर बर्फ में खूब पसीना बहाया। 

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!