अगले 48 घंटे के लिए ददा देवेश नौटियाल ने झोंकी ताकत–

by | Feb 11, 2022 | राजनीति, रूद्रप्रयाग | 0 comments

 अगस्त्यमुनि महाविद्यालय के प्रांगण में हुई जनसभा में उमड़ कर आया जन सैलाब, गांवों से लेकर बूथ प्रबंधन तक व्यवस्था की चाक-चौबंध–  

अगस्त्यमुनिः विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के लिए 48 घंटे का समय ही रह गया है, तो केदारनाथ विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी ददा देवेश नौटियाल ने इसके लिए पूरी ताकत झोंक दी है। अंतिम दो दिन के प्रचार के लिए देवेश नौटियाल ने अपने प्रचारकों के साथ ताबड़तोड़ जनसभाएं की।  चुनावी सभाओं के साथ ही प्रचार के लिए भी गांव-गांव में डोर टू डोर जनसंपर्क किया जा रहा है।

देवेश नौटियाल इस बार किसी भी प्रकार से हार को स्वीकार नहीं करना चाहता है, यही वजह है कि गांव-गांव से उनके समर्थक और शुभचिंतक उन्हें आशीर्वाद देने जनसभाओं में पहुंच रहे हैं। गुप्तकाशी, दुर्गाधार, दशज्यूला कांडई, त्रियुगीनारायण, पठालीधार, डडोली, सिल्ला ब्राहमणगांव, अगस्त्यमुनि, क्यूंजा, चंद्रापुरी, ऊखीमठ आदि क्षेत्रों में देवेश नौटियाल जनसभाएं कर चुके हैं। उनके संबोधन से ही युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो रही है।

इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से देवेश नौटियाल जनता तक पहुंच रहे हैं। एक वर्ष पूर्व शिक्षा विभाग से सेवानिवृत हुए गोविंदराम नौटियाल, राजेंद्र प्रसाद पुरोहित के साथ ही कई जानी मानी हस्तियां देवेश नौटियाल के साथ डोर टू डोर प्रचार में जुटे हैं। 

अब जबकि 14 फरवरी को मतदान होना है तो इसे देखते हुए देवेश नौटियाल टीम बूथ प्रबंधन पर भी अपना ध्यान फोकस किए हुए है। इसकी कमान युवा अंकित पुरोहित और उनकी टीम को दी हुई है। यह भी ख्याल रखा जा रहा है कि मतदाताओं तक वोटर पर्ची पहुंची है या नहीं। वाट्सअप के जरिये भी पर्चियां भेजी जा रही हैं। बूथ स्तर पर ददा की टीम मतदाताओं से निरंतर संपर्क में जुटी है।

Latest News

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
error: Content is protected !!