चमोली जनपद के दूरस्थ पोलिंग बूथों के लिए रवाना हुई 34 पोलिंग पार्टियां, कुछ पार्टियां पहुंच चुकी सकुशल–

by | Feb 12, 2022 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

 

गोपेश्वर पुलिस मैदान और स्पोर्ट्स स्टेडियम से रवाना हुई पार्टियां– 

गोपेश्वरः चमोली जनपद की तीनों विधानसभा बदरीनाथ, थराली और कर्णप्रयाग के दूरस्थ मतदेय स्थलों के लिए 34 पोलिंग पार्टियां शनिवार को रवाना हो गई। पुलिस मैदान और स्पोट्र्स स्टेडियम से इन पार्टियों को रवाना किया गया।

जिले की बदरीनाथ विधानसभा की नौ, थराली की 11 और कर्णप्रयाग की 14 मतदान पार्टियों को शनिवार को रवाना किया। दूरस्थ पार्टियों के साथ सेक्टर और एक-एक माइक्रो ऑब्र्जवर व वीडियो ग्राफर भी रवाना हुए। पोलिंग पार्टियों को जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने निर्देश दिए कि मतदान शुरू होने से पहले ईवीएम मशीनें तैयार कर अनिवार्य रूप से मॉक पोल कराएं। पीठासीन और सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान शुरू होने की प्रथम सूचना के साथ हर दो घंटे में मतदान की सूचना अनिवार्य रूप से कंट्रोल रूम को देंगे।

उन्होंने बताया कि साी पोलिंग पार्टियों को कोविड नियमों के तहत मास्क, पीपीई किट, ग्लब्स, सेनेटाइजर आदि दिए गए हैं। साथ ही स्लीपिंग बैग, स्नोबूट आदि भी दिए गए हैं, जिससे उन्हें पोलिंग बूथ तक पहुंचने में दिक्कत न हो। मतदान पार्टियों के रवाना होने के दौरान एसपी श्वेता चौबे, सीडीओ वरुण चौधरी, सीएमओ एसएस कुड़ियाल, उप निर्वाचन अधिकारी हेमंत वर्मा, रिटर्निंग ऑफिसर अभिनव शाह, संतोष पांडेय, रविंद्र जुवांठा, एसडीएम कुमकुम जोशी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि जिन बूथों में संचार व्यवस्था नहीं है वहां सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए सेटेलाइट फोन और वायरलेस सेट दिए गए हैं। साथ ही मतदान पार्टियों के साथ सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों की जीपीएस ट्रेकिंग की जा रही है। इसलिए सभी पार्टियां अपने रूट से इतर किसी भी दशा में नहीं जाएंगे। न ही किसी का अतिथ्य स्वीकार करेंगे। उन्होंने सभी पार्टियों के अवस्थान करने और मतदेय स्थल पर पहुंचने की सूचना अनिर्वाय रूप से दें। 

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!