यही रात अंतिम, यही रात बाकी– 

by | Feb 13, 2022 | राजनीति, श्रीनगर | 0 comments

वायरल ऑडियो से गरमाई राजनीति, थाने में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पढ़ें पूरी खबर–

श्रीनगरः विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को मतदान शुरू होगा, रविवार की रात्रि ही इन चुनावों के लिए कालरात्रि के समान है। प्रत्याशी और उनके समर्थक रविवार को दिनभर गांव-गांव में बूथ मैनेजमेंट में लगे रहे। इधर, श्रीनगर गढ़वाल में एक ऑडियो ने भूचाल खड़ा कर दिया है।

यह ऑडियो वायरल होते ही सबके मोबाइल फोन में तैरने लगा है। ऑडियो में एक व्यक्ति द्वारा करोड़ों रुपये बांट देने की बात कह रहा है, इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने श्रीनगर थाने में तहरीर देकर शीघ्र ऑडियो की जांच करने की मांग कसी है। आरोप लगाया कि पैसे के बल पर चुनावों को प्रभावित करने की साजिश की जा रही है।

पहाड़ की शांत और ठंडी वादियों में इन दिनों विधानसभा चुनाव का शोर सुनाई दे रहा है। रविवार की रात को भी प्रत्याशी साइलेंट प्रचार में जुटे रहेंगे, दिनभर गांव-गांव में युवाओं की टोलियों को बस्ते (प्रत्याशी के चुनाव निशान व मतदाताओं की सूची) बांटे गए। सोमवार को मतदान प्रक्रिया शांत होते ही राजनीतिक गलियों में जीत-हार की गणित भी शुरू हो जाएगी। 

Latest News

चमोली: नंदानगर-नंदप्रयाग मोटर मार्ग पर डामरीकरण की गुणवत्ता पर उठे सवाल–

दो साल बाद भी धीमी गति से चल रहा काम, फरवरी से दोबारा शुरू होगा डामरीकरण-- नंदानगर, चमोली, 24 नवंबर...

चमोली: गंगोलगांव में पांडव नृत्य की धूम, भेंट किए स्थानीय उत्पाद, चंडिका देवी ने किया शक्ति प्रदर्शन–

ढोल-दमाऊं की थाप पर जीवंत हुईं पहाड़ की धार्मिक परंपराएं, जल कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु...

चमोली: ईको पर्यटन शुल्क से बदरीनाथ नगर पंचायत ने की एक 1.57 करोड़ की कमाई–

धाम में मजबूत हो रहीं नागरिक सुविधाएं, नगर पंचायत ने विकसित किया स्वावलंबन का मॉडल, इस वर्ष 1.57...

चमोली: जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में पल्स पोलियो के राज्य स्तरीय अभियान का सीडीओ ने किया शुभारंभ–

अभियान के प्रथम चरण में 24 हजार 705 बच्चों पिलाई गई पोलियो की खुराक-- गोपेश्वर, 22 नवंबर 2026: पल्स...

हक की लड़ाई: 100वें दिन भी जारी रहा मोहनखाल-किणझाणी-चोपता सड़क आंदोलन–

लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी; शासनादेश और वित्तीय स्वीकृति मिलने तक...

चमोली: एक व्य​क्ति की खाई में गिरने से मौत, एचसीसी में काम करने आया था पीपलकोटी–

पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में काम करने आया था, ज्वाइनिंग से पहले हुआ हादसा-- पीपलकोटी।...

साबाश कृतार्थ: लंदन में कृतार्थ देवली को एआई में मिली मास्टर डिग्री–

यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चांसलर ने किया सम्मानित...

चमोली: मंदिर में सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधे दो एसडीएम–

कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से किया विवाह, सादगीपूर्ण आयोजन बना चर्चा का...

चमोली: फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा प्रकृति हिल रिसॉर्ट, 18 से शुरू होगा शादी समारोह–

21 नवंबर तक चलेंगे विवाह के कार्यक्रम, प्रसिद्ध लोक गायकों की सांस्कृतिक संध्या भी होगी आयोजित...
error: Content is protected !!