भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर फिर किया इस विधायक ने हमला, सियासत गरमाई– 

by | Feb 16, 2022 | देहरादून, राजनीति | 0 comments


कहा- राजनीति का गलत इस्तेमाल कर कौशिक ने कमाए करोड़ों रुपये, पढ़ें क्या है पूरी खबर–

देहरादूनः विधानसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब भाजपा में घमासान मच गया है, विधायकों ने भितरघात का आरोप लगाया है। लक्सर विधायक संजय गुप्ता तो प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर पूरी तरह से हमलावर हो गए। उन्होंने कहा कि राजनीति का गलत इस्तेमाल कर कौशिक ने करोड़ों रुपये कमाए हैं। उन्होंने लक्सर समेत कई जगहों पर भाजपा को हरवाने का काम किया है।

विधायक संजय गुप्ता का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पर राजनीति का गलत इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये कमाने का आरोप लगाया है। उन्होंने अध्यक्ष के निष्कासन की मांग की है। लक्सर में भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता ने चुनाव में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर बसपा प्रत्याशी मोहम्मद शहजाद खान का सहयोग करने और उन्हें हराने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। इस बयान के बाद से भाजपा में घमासान मच गया था। उन्होंने मदन कौशिक पर अपने चुनाव में हार की साजिश रचने का आरोप लगाकर सनसनी पैदा कर दी थी। बुधवार को संजय गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष पर दोबारा हमला बोला।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष दूध बेचने का काम करते थे और आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। कहा कि उनके पास प्रमाण है कि प्रदेश अध्यक्ष ने लक्सर समेत कई जगहों पर भाजपा को हरवाने का काम किया है। कहा कि भाजपा मूल्यों और सिद्धातों की पार्टी है और वे पार्टी के सच्चे और निष्ठावान कार्यकता हैं। जिसे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने ठेस पहुंचाने की कोशिश की है।

उन्होंने हाईकमान से प्रदेश अध्यक्ष के निष्कासन की मांग की है। इधर, भाजपा के कई और प्रत्याशी अपनी विधानसभा सीटों पर पार्टी नेताओं और कतिपय कार्यकर्ताओं के असंतोष और भीतरघात से क्षुब्ध हैं, चंपावत विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार कैलाश गहतोड़ी ने भी भितरघात का आरोप लगाया है। काशीपुर विधानसभा सीट से हरभजन सिंह चीमा को भी पार्टी प्रत्याशी अपने बेटे त्रिलोक सिंह चीमा के साथ भितरघात की आशंका है। उन्होंने काशीपुर में बयान दिया कि पार्टी के कुछ लोगों ने उनके बेटे के खिलाफ भितरघात की। 

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!