चमोली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डेढ़ किलोग्राम चरस के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार–

by | Feb 17, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

पुलिस जांच में जुटी, गिरफ्तार किए लोगों की मदद से अन्य नशा तस्करों की धरपकड़ की शुरू– 

गोपेश्वरः नशे के खिलाफ चमोली पुलिस का अभियान लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल कर करीब डेढ़ किलोग्राम चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्वैता चौबे के निर्देशन में नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही हैं।

एसपी श्वेता चौबे द्वारा नशे के अवैध प्रचलन पर लगातार सख्ती बरती हुई है,युवा पीढी में प्रतिदिन बढते नशे के प्रचलन को लेकर वह बेहद चिंतित है, जनपद चमोली को नशामुक्त बनाए जाने के तहत लगातार जागरुकता अभियान तथा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड  हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है जिसमें चमोली पुलिस को लगातार सफलताएं मिल रही है। जनपद में नशे की धरपकड़ हेतु पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह को निर्देशित किया गया है

इसी क्रम में एस0ओ0जी0 पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 16 फरवरी 2022 को हास्पिटल तिराहा देवाल रोड के पास मुखबिर की सूचना एवं चैकिंग के दौरान दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाये गये जिसे एस0ओ0जी टीम के द्वारा रोक कर नाम पता पूछने पर दोनो व्यक्तियों ने अपना नाम यशपाल सिंह नेगी पुत्र स्व0 किशन सिंह नेगी निवासी- सुनला,थराली जनपद चमोली व खीमानन्द जोशी पुत्र मायाराम जोशी निवासी- सुनला,थराली जनपद चमोली बताया संदिग्ध पाए जाने पर दोनो व्यक्तियों की  तलाशी ली गई तो कब्जे से क्रमश 706 ग्राम व 807 ग्राम कुल 01 किलो 513 ग्राम चरस बरामद की गयी।  जिसकी अनुमानित कीमत रु0 2,42000/- आंकी गई।उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना थराली में मुकदमा अपराध संख्या 11/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस टीम द्धारा  माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने उत्साहवर्धन हेतु टीम को 2,500 रुपए नगद पुरस्कार  से सम्मानित किया गया। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी मनोज नेगी, कांस्टेबल रविकांत आर्य, यतेंद्र और महेंद्र सिंह शामिल हैं। 

Latest News

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...
error: Content is protected !!