अखिल भारतीय स्तर के खिला‌ड़ियों के संग चेस में दो-दो हाथ करेंगे चमोली के अधिकारी और कर्मचारी–

by | Feb 21, 2022 | खेल, चमोली | 0 comments

  
गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा चयन ट्रायल, पढ़ें, कैसे करें आवेदन– 

गोपेश्वरः खेल विभाग चमोली द्वारा उत्तराखंड राज्य के शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के लिए चेस खेल में पुरुष एवं महिला कर्मचारी खिलाड़ियों के लिए जनपद स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 23 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में किया जा रहा है।

राज्य सरकार के वेतन अधिष्ठान बजट से वेतन प्राप्त करने वाले कार्मिक (पुलिस, सेना, परिषद, बोर्ड, पंचायत एवं निगम को छोड़कर) जनपद स्तर पर चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए पात्र होंगे। जनपद स्तर पर खेल प्रदर्शन के आधार पर चयनित सिविल सर्विसेज खिलाड़ी को 27 फरवरी को नवीन बहुउद्देशीय कीड़ा हॉल परेड ग्राउंड देहरादून में होने वाले राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में सम्मिलित होने के लिए भेजा जाएगा।

जनपद एवं राज्य स्तर चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड की प्रति, आरटीपीसीआर रिपोर्ट, वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र की प्रति, कार्मिक की आईडी, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी तथा अपने कार्यालय अध्यक्ष का अनुमति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। यह जानकारी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जिला खेल कार्यालय गोपेश्वर विक्रम सिंह चौधरी ने दी। 

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!