इंडियन एंबेसी ने सुरक्षित रोमानिया पहुंचाए 250 भारतीय–

by | Feb 26, 2022 | चमोली, राजकाज, राष्ट्रीय | 0 comments

 श्रीनगर गढ़वाल की आकांक्षा कुमारी ने कहा, कष्ट में गुजरे दो दिन– 

यूक्रेन और रुस के बीच चल रही घमासान लड़ाई के बीच 250 भारतीय छात्रों को इंडियन एम्बेंसी ने सुरक्षित रोमानिया पहुंचा दिया है। यहां से भारतीयों को एयर लिफ्ट कर मुंबई लाया जा रहा है। यूक्रेन में मेडिकल की छात्रा आकांक्षा ने कहा कि वह अपनी सभी साथियों के साथ रोमानिया पहुंच गई हैं, पिछले दो दिन उन्होंने और उनके साथियों ने बहुत कष्ट में गुजारे, दो दिनों तक वे बंकर में रहे, वहां एटीएम भी काम नहीं कर रहे थे, जिससे खाने पीने की भी समस्या उत्पन्न हो गई थी, लेकिन अब वतन वापसी पर खुशी का माहौल है, सभी अपने अपने घरों को लौटने को उत्सुक हैं।

इधर, चमोली जिला प्रशासनन ने कहा है कि यदि किसी परिवार का कोई सदस्य यूक्रेन में फंसा है तो उसकी सूचना जिला प्रशासन को दें। जिससे उनकी सुरक्षा के संबंध में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने लोगों से अपील की है कि यदि उनका कोई परिजन या रिश्तेदार यूक्रेन में फंसा है तो उसका संपूर्ण विवरण जैसे नाम और पता, यूक्रेन का पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल, पासपोर्ट नंबर आदि की जानकारी शीघ्र शासन की ओर से जारी आपातकालीन नंबर 112, जिला स्तर पर स्थापित आपदा कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1077, दूरभाष नंबर 01372-251437 मोबाइल नंबर 9068187120, 7830839443 या 7055753124 में से किसी पर भी दे सकते हैं। साथ ही ई-मेल ddmachamoli1077@gmail.com पर भी इसकी जानकारी दी जा सकती है।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!