गोपेश्वर। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कमर कस ली है। दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में प्रदेश की नई कार्यकारिणी के बाद उत्साह का संचार हो रहा है। फिलहाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल दिल्ली में हैं, और वे 27 जुलाई को देहरादून पहुंच रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के विशेष कार्याधिकारी प्रकाश रतूड़ी ने नवनियुक्त अध्यक्ष का कार्यक्रम जारी कर बताया कि श्री गाेदियाल 27 को सुबह 09.50 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से जोलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह साढ़े 10 बजे वे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कार्यकर्ता अध्यक्ष का फूल मालाओं से भेंट करेंगे। सुबह 11 बजे वे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से भानियावाला के लिए प्रस्थान करेंगे, 11.05 बजे भानियावाला में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम, 11.45 बजे डोईवाला में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत, 12 बजे डोईवाला में राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्घांजलि कार्यक्रम, दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर शहीद स्मारक से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के लिए प्रस्थान और अपराह्न तीन बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आगमन, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पदभार ग्रहण कार्यक्रम होगा आयोजित। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच पदभर ग्रहण कार्यक्रम आयोजित होगा।
27 को उत्तराखंड पहुंचेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पढ़ें नवनियुक्त अध्यक्ष के ताबड़तोड़ कार्यक्रम-
by laxmi Purohit | Jul 24, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

Latest News
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...
ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...
जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि-- पोखरी...
हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...
रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...
खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिलाधिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
