27 को उत्तराखंड पहुंचेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पढ़ें नवनियुक्त अध्यक्ष के ताबड़तोड़ कार्यक्रम-

by | Jul 24, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

 गोपेश्वर। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कमर कस ली है। दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में प्रदेश की नई कार्यकारिणी के बाद उत्साह का संचार हो रहा है। फिलहाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल दिल्ली में हैं, और वे 27 जुलाई को देहरादून पहुंच रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के विशेष कार्याधिकारी प्रकाश रतूड़ी ने नवनियुक्त अध्यक्ष का कार्यक्रम जारी कर बताया कि श्री गा‌ेदियाल 27 को सुबह 09.50  बजे दिल्ली एयरपोर्ट से जोलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह साढ़े 10 बजे वे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कार्यकर्ता अध्यक्ष का फूल मालाओं से भेंट करेंगे। सुबह 11 बजे वे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से भानियावाला के लिए प्रस्थान करेंगे, 11.05 बजे भानियावाला में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम, 11.45 बजे डो‌ईवाला में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत, 12 बजे डोईवाला में राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्घांजलि कार्यक्रम, दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर शहीद स्मारक से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के लिए प्रस्थान और अपराह्न तीन बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आगमन, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पदभार ग्रहण कार्यक्रम होगा आयोजित। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच पदभर ग्रहण कार्यक्रम आयोजित होगा। 

Latest News

चमोली: नंदानगर-नंदप्रयाग मोटर मार्ग पर डामरीकरण की गुणवत्ता पर उठे सवाल–

दो साल बाद भी धीमी गति से चल रहा काम, फरवरी से दोबारा शुरू होगा डामरीकरण-- नंदानगर, चमोली, 24 नवंबर...

चमोली: गंगोलगांव में पांडव नृत्य की धूम, भेंट किए स्थानीय उत्पाद, चंडिका देवी ने किया शक्ति प्रदर्शन–

ढोल-दमाऊं की थाप पर जीवंत हुईं पहाड़ की धार्मिक परंपराएं, जल कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु...

चमोली: ईको पर्यटन शुल्क से बदरीनाथ नगर पंचायत ने की एक 1.57 करोड़ की कमाई–

धाम में मजबूत हो रहीं नागरिक सुविधाएं, नगर पंचायत ने विकसित किया स्वावलंबन का मॉडल, इस वर्ष 1.57...

चमोली: जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में पल्स पोलियो के राज्य स्तरीय अभियान का सीडीओ ने किया शुभारंभ–

अभियान के प्रथम चरण में 24 हजार 705 बच्चों पिलाई गई पोलियो की खुराक-- गोपेश्वर, 22 नवंबर 2026: पल्स...

हक की लड़ाई: 100वें दिन भी जारी रहा मोहनखाल-किणझाणी-चोपता सड़क आंदोलन–

लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी; शासनादेश और वित्तीय स्वीकृति मिलने तक...

चमोली: एक व्य​क्ति की खाई में गिरने से मौत, एचसीसी में काम करने आया था पीपलकोटी–

पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में काम करने आया था, ज्वाइनिंग से पहले हुआ हादसा-- पीपलकोटी।...

साबाश कृतार्थ: लंदन में कृतार्थ देवली को एआई में मिली मास्टर डिग्री–

यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चांसलर ने किया सम्मानित...

चमोली: मंदिर में सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधे दो एसडीएम–

कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से किया विवाह, सादगीपूर्ण आयोजन बना चर्चा का...

चमोली: फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा प्रकृति हिल रिसॉर्ट, 18 से शुरू होगा शादी समारोह–

21 नवंबर तक चलेंगे विवाह के कार्यक्रम, प्रसिद्ध लोक गायकों की सांस्कृतिक संध्या भी होगी आयोजित...
error: Content is protected !!