प्रशिक्षु आईएफएस हुआ चोटिल, अस्पताल में किया भर्ती–

by | Mar 2, 2022 | उत्तरकाशी, दुर्घटना | 0 comments

ट्रेकिंग के दौरान फिसलकर चोटिल हुआ आईएफएस, एसडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू–

 ट्रेकिंग के लिए उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल के भ्रमण को पहुंचा प्रशिक्षु आईएफएस (भारतीय वन सेवा) की टीम का एक सदस्य बेस कैंप नटीण के पास ट्रैकिंग के दौरान फिसलकर चोटिल हो गया। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर प्रशिक्षु आईएफएस को प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 सेवा वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके पांव में चोटें आई हैं। 

लाल बहादुर शास्त्री एकेडमी मसूरी से प्रशिक्षु आईएएस और आईएफएस का दल प्रतिवर्ष उत्तरकाशी, चमोली और अन्य सीमावर्ती जनपदों में ट्रेकिंग के लिए पहुंचता है। इस बार भी प्रशिक्षु आईएफएस का दल उत्तरकाशी में पहुंचा हुआ है। बुधवार को दयारा बुग्याल के भ्रमण के दौरान दल में शामिल 32 वर्षीय प्रशिक्षु आईएफएस श्रेयस श्रीवास्तव बेस कैंप नटीण के पास ट्रैकिंग करते हुए पैर फिसलने से चोटिल हो गया।

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और चोटिल प्रशिक्षु अधिकारी को स्ट्रैक्चर से सड़क‌ मार्ग तक पहुंचाया गया। यहां से 108 सेवा वाहन से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

Latest News

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...

जय बदरीविशाल: 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट–

विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...

आस्था: 251 साल बाद नौ माह की बन्याथ यात्रा पर निकलीं मां चंडिका–

शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
error: Content is protected !!