देवता की डोली को नचाते-नचाते गिर पड़ा युवक, मौत–

by | Mar 3, 2022 | दुर्घटना, नई टिहरी | 0 comments

 मंदिर में घटित इस घटना से हर कोई स्तब्ध, क्षेत्र में पसरा मातम– 

टिहरीः महाशिवरात्रि पर्व तब मातम में तब्दील हो गया, जब खोलगढ़ पल्ला गांव का राजपाल सिंह मिश्रवाण का 17 वर्षीय बेटा राजन मिश्रवाण गांव में देवता की डोली नाचने के दौरान वहां पहुंचा था, लेकिन उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मृतक राजन महाशिवरात्रि पर्व पर क्षेत्र के देवल ओणेश्वर मंदिर पहुंचा था। मंदिर परिसर में देव डोलियों के नृत्य के वक्त राजन अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा, उसे समीप ही सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में मातम पसर गया। लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं कि धार्मिक आयोजन में ऐसा अपशगुन क्यों हो गया।

थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि मेले के दौरान एक किशोर की मौत हुई है। मृतक राजन दसवीं की कक्षा में अध्ययनरत था। उसके पिता मंदिर के पुजारी हैं। तीन बहिनों के बीच मृतक इकलौता भाई था। इस सूचना को पाकर खोलगढ़ पल्ला गांव का हर सख्स स्तब्ध है। 

Latest News

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
error: Content is protected !!