राजभवन में हुआ वसंतोत्सव का शानदार आगाज–

by | Mar 5, 2022 | देहरादून, राजकाज, संस्कृति | 0 comments

आठ मार्च को होगा वसन्तोत्सव का उद्घाटन, विभिन्न  पुष्प प्रदर्शनी के दौरान 12 प्रतियोगिताओं में वितरित किए जाएंगे 153 पुरस्कार, पढ़ें पूरी खबर– 

देहरादूनः राजभवन में शनिवार को वसंतोत्सव का कर्टेन रेजर आयोजित किया गया। मीडिया को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने इस वर्ष दिनांक 08 मार्च तथा 09 मार्च से राजभवन में प्रारम्भ हो रहे वसंत उत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

राज्यपाल ने कहा कि राजभवन में 2003 से प्रारम्भ किया जाने वाला वंसत उत्सव, देहरादून की पहचान बन चुका है। पुष्प प्रदर्शनी के रूप में शुरू हुआ यह आयोजन दिन-प्रतिदिन लोकप्रिय होकर अब एक बडे़ सांस्कृतिक व आर्थिक महोत्सव में बदल चुका है। उत्तराखण्ड राज्य की भौगोलिक परिस्थितियॉं एवं उपलब्ध जलवायु पुष्पोत्पादन के लिए उपयुक्त है। कम क्षेत्रफल से अधिक आय प्राप्त होने के कारण कृषकों/उत्पादकों में इसके उत्पादन की अभिरूचि में वृद्धि हो रही है।

प्रतिवर्ष राजभवन के प्रागंण में वसन्तोत्सव के आयोजन से पुष्पोत्पादन के क्षेत्र में जनसाधारण एवं कृषकों में विशेष जागरूकता एवं अभिरूचि विकसित हुई है। उत्तराखण्ड राज्य के गठन से पूर्व प्रदेश में मात्र 150 हेक्टेयर क्षेत्रफल में पुष्प उत्पादन होता था, जो वर्तमान में बढ़कर 1609.93 हेक्टेयर हो गया है, जिसमें गुलाब, गेंदा, रजनीगंधा के अतिरिक्त कटफ्लावर के रूप में जरबेरा, कारनेशन, ग्लेडियोलस, लीलियम, गुलदाउदी, आर्किड आदि का प्रमुखता से व्यवसायिक उत्पादन किया जा रहा है। वर्तमान में राज्य में लगभग 3022.90 मै0 टन लूज फ्लावर (गुलाब, गेंदा, रजनीगंधा एवं अन्य) तथा 14.43 करोड़ कटफ्लावर का उत्पादन हो रहा है। वर्तमान में राज्य में लगभग रू. 250.00 करोड़ के फूलों का व्यापार किया जा रहा है।

ये रहेंगे वसन्तोत्सव के मुख्य आकर्षण-

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है- 

1.कट फ्लावर 

2.पॉटेड प्लान्टस प्रबन्धन 

3.लूज फ्लावर प्रबन्धन 

4.पुष्प के अतिरिक्त पॉटेड प्लान्टस 

5.कैक्टस एवं सकुलेन्ट्स

6.हैंगिंग पॉटस

7.फूलों के गमले

8.ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी 

9.ताजे पुष्प दलों की रंगोली 

10.खाने योग्य पुष्पों की प्रतियोगिता

11.लॉन

12.विद्यालयी एवं अन्य बच्चों हेतु पेंटिंग प्रतियोगिता (05 से 18 वर्ष आयु वर्ग) 

उपरोक्त 12 मुख्य प्रतियोगिताओं की श्रेणी में कुल 51 उप श्रेणी हैं, जिनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिये जायेगें। इस प्रकार कुल 153 पुरस्कार निर्णायक मण्डल के निर्णय के उपरान्त दिनांक 09 मार्च, 2022 को विजेताओं को प्रदान किये जाएंगे। इस वर्ष यमुना तुलसी/कुण्ज (Artemisia vulgaris) को विशेष आवरण जारी किये जाने हेतु चयनित किया गया है, जिसका अनावरण डाक विभाग के सहयोग से आठ मार्च को बसन्तोत्सव के उद्घाटन अवसर पर किया जायेगा। इस वर्ष पहली बार औद्यानिकी से सम्बन्धित विभिन्न गतिविधियों के अन्तर्गत उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 05 चयनित कृषकों/उत्पादकों को मोमेन्टो से पुरस्कृत करते हुए ब्राण्ड एम्बेस्डर के रूप में सम्मानित किया जायेगा।

खाने योग्य पुष्पों यथा- गुलाब, गुडहल, रोडोडेन्ड्रॉन, स्ट्रॉबेरी ब्लॉसम इत्यादि की प्रतियोगिता वसन्तोत्सव में सम्मिलित की गई है। जनपद देहरादून में ‘‘एक जनपद एक उत्पाद’’ के अन्तर्गत बेकरी उत्पादों का चयन किये जाने के फलस्वरूप बेकरी उत्पादों हेतु उपयुक्त खाने योग्य फूलों को भी प्रतियोगिता में प्रथम बार सम्मिलित किया गया है। 

इस दो दिवसीय आयोजन में राज्य के लगभग 30 विभागों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। जिसमें उद्यान विभाग के अतिरिक्त विभिन्न शोध संस्थान/कृषि विश्वविद्यालय/बोर्ड/निगम आदि प्रमुख होगें। उक्त के अतिरिक्त औद्यानिक यन्त्र, बायोफर्टिलाइजर, जैविक कीटव्याधि नियंत्रक उत्पादन करने वाली विभिन्न फर्मों को आमन्त्रित किया गया है। औद्यानिक गतिविधियों से जुड़े गैर सरकारी संस्थाओं/स्वयं सहायता समूहों/स्थानीय उत्पादक संगठनों द्वारा भी अपने कार्यक्रमों/उत्पादों का प्रदर्शन किया जायेगा। इस अवसर पर सचिव डॉ मीनाक्षी सुंदरम तथा निदेशक उद्यान डॉ एच एस बवेजा भी उपस्थित थे |

Latest News

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...
error: Content is protected !!