आज गौरव का दिन है- भारतीय सेना में मेजर पद पर पदोन्नत हुई श्रेयसी निशंक–

by | Mar 8, 2022 | देहरादून, राजकाज | 0 comments

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई गर्व की अनुभूति, कंधे से कंधा मिलाकर चल रही बेटियां– 

देहरादूनः मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक को दोहरी खुशी मिली। बेटी श्रेयसी निशंक की भारतीय सेना में मेजर पद पर पदोन्नति होने पर डा. निशंक ‌अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि मित्रों! आज का दिन मेरे लिए अपार गौरव एवं गर्व से अभिभूत करने वाला दिवस है। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस होने के साथ ही बेटी श्रेयसी निशंक की भारतीय सेना में मेजर पद पर पदोन्नति हुई है।

देवभूमि उत्तराखंड वीर-प्रसूता भूमि है। यहां औसतन प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति सेना में भर्ती होकर राष्ट्र को अपनी सेवाएं समर्पित करता है। मुझे अपार खुशी है कि मेरी बेटी ने देवभूमि की इस स्वर्णिम एवं गौरवपूर्ण परंपरा को आगे बढ़ाया है। हमारी बेटियां जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज तथा राष्ट्र को आगे बढ़ा रही हैं।

मैं देवभूमि उत्तराखंड सहित देश की सभी बेटियों से आह्वान करता हूं कि वे देश की सेना के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियों का भी कैरियर के रूप में चुनाव करें तथा स्वयं अपने को, अपने समाज को और अपने राष्ट्र को गौरवान्वित करने का कार्य करें।

Latest News

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...
error: Content is protected !!