चमोलीः सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित मिले डॉक्टर, नोटिस जारी–

by | Mar 9, 2022 | कार्रवाई, चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

इस अस्पताल में कई दिनों से गायब चल रहा एनेस्थेटिक, कई ख‌ामियां पाई–

चमोलीः सीएमओ डा. एसपी कुड़ियाल ने बुधवार को जनपद के विभिन्न अस्पतालो का औचक निरीक्षण किया। 

कर्णप्रयाग चिकित्सालय में दो चिकित्सक अनुपस्थित मिले, जबकि पिछले कई दिनों से एनेस्थेटिक अनुपस्थित चल रहा है, जिन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया है। सीएमओ ने जनपद के सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में अग्निशमन यंत्र आवश्यक रुप से लगाने के निर्देश दिए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी के निरीक्षण के दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और सफाई नायक की कमी पाई गई, जिस पर अस्पताल प्रशासन को चिकित्सा प्रबंधन समिति के सम्मुख प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में सीएमओ ने निर्माणाधीन डायलिसिस सेंटर के निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया, उन्होंने कहा कि मार्च माह के अंत तक कर्णप्रयाग के ट्रामा सेंटर में डायलिसिस मरीजों को सुविधा मिल जाएगी। कर्णप्रयाग में अग्निशमन यंत्र तो पाया गया, लेकिन अग्निशमन विभाग से एनओसी नहीं ली गई थी, जिस पर अस्पताल प्रशासन को सख्त हिदायत देकर एनओसी लेने के निर्देश दिए गए।

सीएमओ ने कहा कि जिन अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए हैं, वहां आवश्यक रुप से अग्निशमन यंत्र लगाए जाएं। सीएमओ ने पोखरी, कर्णप्रयाग, गोपेश्वर में बायो मेडिकल वेस्ट का निरीक्षण भी किया। सीएमओ के साथ डिप्टी सीएमओ डा. उमा रावत के साथ ही अन्य स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सीएमओ ने कहा कि जनपद के सभी सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में आवश्यक रुप से अग्निशमन यंत्र लगाए जाएंगे। 

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!