चमोलीः वनाग्नि की रोकथाम और अध्ययन के लिए जनजागरण अभियान शुरू, पढ़ें कहां तक पहुंचा अभियान–

by | Mar 12, 2022 | चमोली, जागरुकता, पर्यावरण | 0 comments

गोष्ठी में सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र से जुड़े कार्यकर्ताओं ने किया वनाग्नि की रोकथाम का आह्वान–

 नारायणबगड़ः वनों में आग की घटनाओं का प्रभाव करने के लिए सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र का द्वितीय चरण भी शुरू हो गया है। वनाग्नि की रोकथाम व अध्ययन के लिए सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केन्द्र के तत्वावधान में सहयोगी संगठनों की ओर से चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के तहत शनिवार को चोपता,रेंस तथा असेड- सिमली मे जन गोष्ठियों का आयोजन किया गया । चोपता मे  गोष्ठी का आयोजन ग्राम   प्रधान पृथ्वी सिंह रावत की अध्यक्षता में किया गया। गोष्ठी मे बड़ी संख्या में महिला मंगल दल की सदस्याओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इससे पूर्व  वन संरक्षण और वनाग्नि की रोकथाम को लेकर नारों और गीत गाते हुए दल के सदस्य गांव में पहुंचे, जहां चोपता के ग्रामीणों ने अभियान दल का गर्मजोशी से स्वागत किया।पूर्व प्रधान शेला सती ने वनाग्नि की रोकथाम के लिए लोक प्रयास की जरूरत और भागीदारी पर बल दिया।

गोष्ठी में जनप्रतिनिधियों, वनाधिकारियों ने भी  अपने विचार रखे। महिला मंगल दल अध्यक्ष  माहेश्वरी देवी के आह्वान पर महिलाओं ने  इस साल  जंगलों पर आग न लगने देने का एकमत से संकल्प लिया गया।अभियान की जानकारी देते हुए पर्यावरण कार्यकर्ता मंगला कोठियाल ने बताया कि वनाग्नि की रोकथाम के लिए जनजागरण को लेकर यह अभियान शुरू किया गया है। अभियान का यह दूसरा चरण है जिसके तहत कंडारा (कर्णप्रयाग) से लेकर थराली तक यात्रा शुरू की गई है। शनिवार यात्रा का दूसरा दिन है।पत्रकार राकेश सती ने आग लगने से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। प्रेमा देवी ने कहा की आग लगाना शब्द ही अशुभ माना जाता है। आग लगाने से सबसे पहले आग लगाने वाले को ही नुकसान होता है।

जंगल हमारी जीविका के आधार है। यदि ये नष्ट होते हैं तो हमारा जीवन का आधार ही लुप्त हो जाता है। इसलिए जंगलों को बचाना हम सबका दायित्व  बनता है। इस दौरान सीपीभट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद के ट्रस्टी ओम भट्ट,पर्यावरण कार्यकर्ता रमेश थपलियाल, विनय सेमवाल,सर्वोदयी वचन सिंह रावत,मोहित,पंकज आदि उपस्थित थे। इस दौरान आम लोगों को जंगलों में वनाग्नि रोकने, पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया गया। 

Latest News

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...
error: Content is protected !!