चमोली- क्या है भाजपा जिलाध्यक्ष का यह कथित ऑडियो– 

by | Mar 13, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

विधानसभा चुनाव निपटने के तुरंत बाद वायरल हो रहा यह ऑडियो, राजनीतिक टीका टिप्पणी शुरू

गोपेश्वर। इन दिनों सोशल मीडिया में चमोली के भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट के कथित ऑडियो के खूब चर्चे हैं। ऑडियो में जिलाध्यक्ष जनपद की कर्णप्रयाग और थराली सीट पर तो जीत बता रहे हैं, लेकिन बदरीनाथ सीट से हार की बात कह रहे हैं। इस ऑडियो के वायरल होने से जिले में राजनीतिक बवाल शुरू हो गया है। 

सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो करीब एक मिनट 46 सेकंड का है। जिसमें ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जिलाध्यक्ष की किसी मीडिया कर्मी से बात हो रही है। ऑडियो में कथित तौर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष कह रहे हैं कि ऐसा विश्लेषण करो कि बदरीनाथ में भाजपा पर कांग्रेस भारी है। यह ठाकुर बहुल्य क्षेत्र है। साथ में यह भी कह रहे हैं कि भाजपा को आगे नहीं दिखाना है। इस ऑडियो वायरल होने के बाद भाजपा के अंदर खलबली मच गई है। ऑडियो को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट ने फेसबुक पर लाइव आकर सफाई दी है।

उनका कहना है कि यह काफी पुराना है। उन्होंने एक पत्रकार से श्रीनगर से रुद्रप्रयाग आते समय बात की थी। लेकिन ऑडियो को काट छांटकर वायरल किया गया है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का एक जिम्मेदार कार्यकर्ता हूं, मेरी छवि को धूमिल करने के लिए ऐसा ऑडियो छोड़ा गया है। 

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!