-भट्ट जी आप बहुत याद आओगे, सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों में रहते थे अग्रणी–
गोपेश्वर। गढ़वाली टोपी को खास पहचान दिलाने वाले गोपेश्वर के कैलाश भट्ट का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन पर अक्षत नाट्य संस्था के साथ ही हर कोई सख्श आंसू बहा रहा है। उनके असमय चले जाने से चमोली की सांस्कृतिक विरासत को भी गहरा धक्का पहुंचा है।
उत्तराखंड राज्य के महान कलाकार पहाडी़ टोपी के निर्माता और अक्षत नाट्य संस्था के उम्दा कलाकार एवं सबके अजीज मित्र कैलाश भट्ट अब हमारे बीच नहीं रहे। रंगकर्मी सुशील पुरोहित ने कहा कि कैलाश भट्ट के निधन का समाचार सुनकर धक्का पहुंचा है।

