उत्तराखंडः इस बार बदला हुआ होगा मंत्रिमंडल का चेहरा, पढें रोचक विश्लेषण–

by | Mar 14, 2022 | देहरादून, राजनीति | 0 comments

–इस बार उत्तराखंड मंत्रिमंडल का चेहरा बदला हुआ होगा। मुख्यमंत्री का चेहरा कोई भी हो, लेकिन मंत्रिमंडल में इस बार नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार में तीन मुख्यमंत्रियों के चहरे बदले गए, बावजूद इसके मंत्री मंडल में ज्यादा फेर बदल नहीं हुआ। लेकिन इस बार माना जा रहा है कि कुछ मंत्रिओं को दायित्वमुक्त किया जा सकता है। 

टिहरी देहरादून और उत्तराकाशी जिले की बात करें तो यहां से किशोर उपाध्याय, सुरेश चौहान, मुन्ना सिंह चौहान एवं बृजभूषण गैरोला को मंत्री का ताज पहनाया जा सकता है। गंगोत्री के लोगों का तो यहां तक कहना है कि हमने हमेशा एसे प्रत्याशी को जिताया है जिसकी प्रदेश में सरकार बनी है। बावजूद इसके उत्तराखंड बनने के बाद गंगोत्री को मंत्रीपद हासिल नहीं हो सका, जबकी उत्तर प्रदेश के दौरान यहां से ठाकुर कृष्ण सिंह परमार, बलदेव सिंह आर्य एवं बर्फियलाल जुंवाठा मंत्री रहें हैं। उत्तराखंड बनने के बाद अंतरिम सरकार में तत्कालीन विधायक ज्ञानचंद मंत्री रहे उसके बाद 20 वर्ष का समय गुजर गया यहां से कोई मंत्री नहीं बना। जबकी गंगोत्री क्षेत्र से दो बार कांग्रेस के विजयपाल विधायक रहे और प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनी। गोपाल रावत भी दो बार विधायक रहे और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। अब सुरेश चौहान भाजपा से विधायक बनें हैं और सरकार भी भाजपा की ही बनी है, ऐसे में लोगों की निगह है कि जिस पार्टी के विधायक को वह जिताते हैं जब सरकार उसी पार्टी की बनती है तो क्या वह पार्टी गंगोत्री को मंत्री पद से नवाजेगी।

इधर, डोइवाला का इतिहास रहा है कि वहां से जीतने वाला विधायक मंत्री रहें हैं। न केवल मंत्री बल्की मुख्यमंत्री भी रहें हैं, चाहे वह डा रमेश पोखरियाल निशंक रहें हों या त्रिवेद्र रावत। अब इस सीट से उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी बृजभूषण गैरोला विधायक निर्वाचित हुए हैं। वे स्वतंत्रता सैनानी परिवार से भी जुड़े हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें भी मंत्री पद से नवाजा जा सकता है। 

विकासनगर से एक बार फिर मुन्ना सिंह चौहान ने बाजी मारी है उन्हें बुद्धिजीवी एवं प्रखर वक्ता माना जाता है। लेकिन अभी तक उन्हें मंत्री पद नहीं मिल पाया। उन्हें भी शायद इस बार लंबे अनुभव के आधार पर मंत्री पद दिया जा सकता है। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए किशोर उपाध्याय ने भी जीत दर्ज की और उनके भाजपा के बड़े नेताओं से सीधे संबंध हैं, ऐसे में उन्हें भी मंत्री पद से नवाजा जा सकता है। 

Latest News

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...
error: Content is protected !!