टीका ही बचाएगा…

by | Mar 17, 2022 | कोरोना, चमोली | 0 comments

चमोली जनपद में 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण हुआ शुरू–

— 12 से 14 वर्ष के बच्चों के कोविड टीकाकरण का शुभारंभ गोपेश्वर में सीएमओ डा. एसपी कुड़ियाल ने किया। सीएमओ ने बताया कि जनपद में 12 से 14 वर्ष के कोविड टीकाकरण के लिए 13356 बच्चों का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को कॉर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है। बच्चों के एक बार के टीकाकरण के बाद दूसरी डोज 28 दिन के बाद लगाई जाएगी। सीएमओ ने सभी अभिभावकों से अपने पाल्यों को भी टीके लगवाने के लिए आगे आने का आह्वान किया है। उन्होंने पल्स पोलियो टीकाकरण एवं नियमित टीकाकरण में सराहनीय कार्य के लिये एएनएम मंजू रानी रावत और आशा कार्यकर्ता सरिता शाह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला अस्पताल के सीएमएस डा. जीएस राणा, डिप्टी सीएमओ डा. उमा रावत, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. कुसुम पंखोली, रचना, महेश देवराड़ी, उदय सिंह रावत, विपिन कुमार, जयंती खत्री और जिला स्वास्थ्य निरीक्षक देवकी टम्टा के साथ ही कई लोग मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!