चमोली पुलिस टीम के हत्थे चढ़ा स्मैक तस्करी का सरगना– 

by | Mar 17, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments


–पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे के  निर्देशन में जनपद चमोली में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। लगातार नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 3.3.2022 को जनपद पुलिस द्वारा चैकिंग के  दौरान अभियुक्त देवेंद्र पोखरियाल, पुत्र चंदन सिंह, उम्र-49 वर्ष, निवासी- ग्राम  पोखरियाल गाँव, थाना- लंबगाँव, जनपद- टिहरी गढ़वाल, हाल निवासी- गौचर चमोली  के कब्जे से 09.98 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग पर मु.अ.संख्या.20/22, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।  विवेचना के दौरान अभियुक्त देवेंद्र पोखरियाल उपरोक्त का मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त होना प्रकाश में आया, एवं पुलिस द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम सिकंदरपुर जनपद-हरिद्वार रवाना की गई,व तस्करी में शामिल मुख्य अभियुक्त रिहान पुत्र- राव फुरकान, उम्र-28 वर्ष निवासी ग्राम सिकंदरपुर,थाना भगवानपुर,जनपद- हरिद्वार को धारा-29 एनडीपीए एक्ट के अंतर्गत दिनांक 16.3.2022 को गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। 
अभियुक्त- रिहान पुत्र- राव फुरकान, उम्र-28 वर्ष निवासी ग्राम सिकंदरपुर,थाना भगवानपुर,जनपद- हरिद्वार
पुलिस टीम1. विवेचक उप निरीक्षक वैभव गुप्ता कोतवाली कर्णप्रयाग। 2. का. 27 ना. पु. सुरेंद्र सिंह कोतवाली कर्णप्रयाग। 3. का. 159 ना. पु. मुकेश राणा कोतवाली कर्णप्रयाग।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!