निर्वाचित विधायक पर तथ्यों को छिपाने का आरोप, हाईकोर्ट पहुंचा मामला–

by | Mar 18, 2022 | देहरादून, नैनीताल | 0 comments

नैनीतालः ‌नव नियुक्त विधायक उमेश कुमार शर्मा के खिलाफ तथ्यों को छिपाने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। विधायक को शपथ ग्रहण से रोकने और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है।

शुक्रवार को होली अवकाश के बाद भी मामले की सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की युगलपीठ में हुई। याचिकाकर्ताओं को इस मामले में 23 मार्च को सुनवाई के दौरान जवाब देने को कहा गया है। हरिद्वार लक्सर डाबकी कलां गांव निवासी वीरेंद्र कुमार और जनता कैबिनेट पार्टी की भावना पांडे की ओर से मामले में चुनौति दी गई है। दायर याचिका में कहा गया है कि उमेश कुमार शर्मा ने नामांकन पत्र में तथ्यों को छुपाया है, शपथपत्र में आपराधिक मामलों का पूरा विवरण नहींं दिया है।

याचिका में कहा गया कि उनका आपराधिक इतिहास है, उनके ‌खिलाफ विभिन्न राज्यों में 30 मामले दर्ज हैं, शर्मा की ओर से विधानसभा में नामांकन के दौरान फार्म 26 में पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। तथ्यों को छिपाया गया है, याचिकाकर्ताओं की ओर से शर्मा को विधानसभा की शपथ लेने से रोकने की मांग की गई है। इसके अलावा चुनाव आयोग से ‌उनके खिलाफ जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत कार्यवाही करने की भी मांग की गई है। 

Latest News

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...
error: Content is protected !!